इमिग्रेशन कंपनी मालिक ने खुद को मारी गोली: तीन महीने पहले खरीदी थी पिस्टल, मोहाली के निजी बैंक में क्या हुआ?
इमिग्रेशन कंपनी मालिक ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। घटना मोहाली के एक प्राइवेट बैंक के अंदर हुई है। मृतक पंजाब के मोगा का रहने वाला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के सेक्टर-68 स्थित एक प्राइवेट बैंक में उस समय हड़कंप मच गया जब बैंक एक शख्स ने खुद को गोली मार ली। मृतक इमिग्रेशन कंपनी के मालिक ने एचडीएफसी बैंक के बाथरूम में खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक की पहचान राजदीप सिंह के रूप में हुई है। उसने अपनी 45 बोर की पिस्टल से गोली मारी। मृतक मूल रूप से मोगा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि राजदीप ने बैंक के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला गया है। उसके सिर पर गोली का गहरा घाव था। बैंक में हुई इस घटना के बाद पूरा स्टाफ सहम गया और ब्रांच मैनेजर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद एसएचओ फेज-8 सतनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल फेज-6 की मॉर्चरी में रखवा दिया। वहीं, मृतक की पिस्टल भी कब्जे में ले ली गई है। जांच में सामने आया कि उसने तीन महीने पहले ही यह पिस्टल ली थी जोकि लाइसेंसी बताई जा रही है। पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी हासिल की है।
बताया जा रहा है कि राजदीप कईं वर्षों से इमिग्रेशन का काम कर रहा था। उसकी सेक्टर -82 में आउटलैंड इमिग्रेशन कंपनी थी। फेज-11 में उसके भाई का इमिग्रेशन दफ्तर है। वह सेक्टर-80 में किराये के घर पर रहता था। मंगलवार को वह सेक्टर-68 की एचडीएफसी ब्रांच में गया। वह ब्रांच की दूसरी मंजिल पर बने लोन ब्रांच में पहुंचा, उस समय उसके साथ दो और लोग भी थे। सीसीटीवी में दिखाई देने अनुसार उसने पहले स्टाफ से कुछ बात की और बाद बाथरूम में चला गया। जहां उसने खुद को कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बैंक में अफरा-तफरी मच गई और उसके साथ आए दो लोग मौके से फरार हो गए। बैंक स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने राजवीर का शव बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। सूत्रों के अनुसार राजदीप ने बैंक में लोन अप्लाई किया हुआ था, उसे लेकर वह परेशान था।
क्या कहती है पुलिस
थाना फेज-8 एसएचओ सतनाम सिंह का कहना है कि दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली थी। राजदीप नाम के शख्स ने एचडीएफसी बैंक में खुद को गोली मार ली है। सीसीटीवी फुटेज हासिल की है। वहीं, मृतक के पिस्टल की भी जांच की जा रही है और बैंक अधिकारियों से जांच की जाएगी कि राजदीप सिंह का बैंक में खाता है या नहीं। वह यहां क्या करने आया था। फिलहाल उसके परिवार को सूचना दे दी है। परिवार के आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।