फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Grandson stabs elderly grandmother to death in Derabassi

Mohali: पोते के सिर पर खून सवार...85 साल की दादी के गले में घोंपा चाकू, मां से बोला- मैंने बुढ़िया को मार डाला

Wed, 15 Oct 2025 07:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 15 Oct 2025 07:56 PM IST
सार

22 साल के पोते ने 85 साल की दादी की बेहरमी से हत्या कर दी। आरोपी ने बुजुर्ग के गले में चाकू घोंप दिया। घटना मोहाली के डेराबस्सी की है। 

विज्ञापन
Grandson stabs elderly grandmother to death in Derabassi
पुलिस ने बुजुर्ग का शव मोर्चरी में रखवाया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के डेराबस्सी में पोते ने दादी की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात डेराबस्सी के गुलाबगढ़ रोड स्थित गुप्ता कॉलोनी में हुई है, जहां एक पोते ने अपनी दादी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान गुरबचन कौर (85) के तौर पर हुई है। आरोपी 22 वर्षीय आशीष सैनी है। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुमीत मोर ने बताया कि आरोपी युवक की मां वीना सैनी ने बताया कि उसका पति और बड़ा बेटा घर से बाहर थे। घर पर उसकी सास गुरबचन कौर और बेटा आशीष ही मौजूद थे। आशीष शराब पीने का आदी है, जिसे परिवार के लोग शराब से रोकते रहते थे। 
विज्ञापन


बुधवार शाम को जब वीना घर लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद था। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो आशीष ने दरवाजा खोला और बताया कि उसकी दादी उसे शराब पीने से रोक रही थी। इसी बात पर गुस्से में आकर उसने बुढ़िया को चाकू से मार दिया। वीना जब अंदर गई तो उसने देखा कि उसकी सास की गर्दन में चाकू धंसा हुआ था और कमरे में खून बिखरा पड़ा था। इसी दौरान आशीष मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीएसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह ब्रार और थाना प्रभारी सुमीत मोर मौके पर पहुंचे। गुरबचन कौर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू घरेलू किस्म का है, जो गर्दन में ही फंसा मिला। गर्दन पर कितने वार किए गए हैं, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed