फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Encounter in Mohali one injured

Encounter: पुलिस मुठभेड़ में बीकेआई का गुर्गा घायल, टांग पर लगी गोली, प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर की थी फायरिंग

Mon, 21 Jul 2025 09:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 09:04 PM IST
सार

मोहाली में पुलिस की सीआईए टीम ने गांव चप्पड़चिड़ी के पास बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबंधित एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Encounter in Mohali one injured
मोहाली में एनकाउंटर - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

मोहाली में पुलिस की सीआईए टीम ने गांव चप्पड़चिड़ी के पास बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबंधित एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 10 जुलाई को मोहाली के एयरोसिटी में प्रॉपर्टी डीलर अशोक गोयल के दफ्तर के बाहर अपने साथी सहित फायरिंग कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पुलिस की जवाबी कारवाई के दौरान आरोपी के पैर पर गोली लगी है। उसे फेज-6 सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। आरोपी की पहचान फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे आतंकियों के इशारे पर काम करता था। जो कि इसे हथियार और पैसा उपलब्ध कराते थे। आरोपी के खिलाफ बलौंगी थाने में इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर के बाहर की की फायरिंग में इस्तेमाल किया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन



आईटी सिटी पुलिस थाने को थी आरोपी की तलाश
पुलिस ने उक्त आरोपी को आईटी सिटी थाने में प्रॉपर्टी डीलर अशोक गोयल के बयान पर पहले 11 जुलाई को दर्ज की गई एफआईआर में भी नामजद कर लिया है। गुरप्रीत के तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान सचिन कुमार निवासी करतार नगर खन्ना, मनप्रीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी अमलोह जिला फतेहगढ़ साहब व रजिंदर सिंह उर्फ आशु निवासी गांव इकलाही जिला लुधियाना के रूप में हुई है। रंगदारी की वारदात को हल करने के लिए पुलिस ने 150 से 200 सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे जिसके बाद उक्त आरोपियों की पहचान हुई थी। गुरप्रीत को छोड़कर बाकी तीन आरोपियों को रविवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिनमें राजेंद्र सिंह की पुलिस कस्टडी से भागते समय टांग पर चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आया था नाम सामने
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली की तरफ से कार्रवाई करते हुए रविवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी तरफ से पटियाला जिले की पुलिस चौकी बादशाहपुर और हरियाणा के अजीमगढ़ चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया था। यह तीनों बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हुए थे। इनसे पूछताछ के दौरान आरोपित गुरप्रीत का नाम सामने आया था। उसके बाद सीआईए टीम ने इसको गिरफ्तार करने का ट्रेप लगाया था।


मोटरसाइकिल पर जा रहा था बदमाश
गुरप्रीत सिंह का नाम बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ आने के बाद पुलिस ने इसे अपने रडार पर ले लिया था। पुलिस को आज इनपुट मिली थी कि गुरप्रीत चप्पड़चिड़ी में फतेहबुर्ज की तरफ आ रहा है। पुलिस ने उसका ट्रैप लगाया। यह जब मोटरसाइकिल पर जा रहा था, तो पुलिस ने इसे सरेंडर करने के लिए कहा था, लेकिन इसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान करीब पांच राउंड फायर हुए। एक गोली गुरप्रीत की टांग पर लगी। पूछताछ में सामने आया है कि मनप्रीत सिंह के खिलाफ जिला फतेहगढ़ साहब के थाना अमलोह में भी एक मामला दर्ज है। वहीं रजिंदर सिंह के खिलाफ डेराबस्सी में पोक्सो एक्ट व थाना सिटी -2 खन्ना में भी एक मामला दर्ज है। आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ भी जिला फतेहगढ़ साहब में चोरी व आर्म्स एक्ट के दो मामले व एक मामला थाना मंडी गोबिंदगढ़ में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed