{"_id":"57420e834f1c1b1d16691097","slug":"crime-zirakpur-woman-charged-biteen-at-home-case-ragesterd","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 23 May 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर-पटियाला रोड स्थित दशमेश कॉलोनी निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति और उसके बेटों पर घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
शिकायत में गुरप्रीत कौर ने बताया कि केसर सिंह का उसके घर आना जाना है। शनिवार सुबह केसर सिंह उसके घर गया था इस दौरान कार की किश्तें अदा नहीं होने पर फाइनेंसर भी वहां पहुंच गया। इसके बाद किसी बात को लेकर केसर सिंह और फाइनेंसर में झगड़ा हो गया। केसर सिंह ने गुरप्रीत कौर को साथ देने के लिए कहा, लेकिन गुरप्रीत कौर ने इस मामले में उसका साथ देने से इनकार कर दिया। इस पर केसर सिंह ने कथित रूप में अपने बेटों को घर बुला लिया। उसके घर में जबरदस्ती घुसकर हमला करते हुए तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। वहीं, तोड़फोड़ के बाद घर से गहने, जमीन के कागजात व अन्य सामान उठाकर अपने साथ ले गए। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने कहा कि जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच जारी है। इसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।