{"_id":"572a523c4f1c1b02395ccefe","slug":"crime-woman-arrested-zirakpur-police-money-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली महिला मोहाली से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली महिला मोहाली से गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 05 May 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
धन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामलों में नीना शर्मा उर्फ मलकीता कौर पूनिया को पुलिस ने बुधवार देर शाम फेज-7 मोहाली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जीरकपुर में लोगों से ठगी करने के बाद उसने मोहाली में ‘द न्यू वर्ल्ड इमीग्रेशन’ के नाम से नया ऑफिस खोल लिया था। पुलिस आरोपी नीना शर्मा को वीरवार डेराबस्सी अदालत में पेश करेगी।
गौरतलब है कि रोहित वर्मा निवासी हरियाणा ने जीरकपुर पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत मेें कहा था कि गत वर्ष विदेश भेजने के नाम पर जीरकपुर स्थित ट्रस्ट अस इमिग्रेशन कंपनी के प्रबंधकों को साढ़े 7 लाख रुपये दिए थे। रोहित आरोप लगाया था कि पैसे लेने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा गया और न ही पैसे दिए गए। इसके बाद जीरकपुर पुलिस को शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने कंपनी के प्रबंधक राजन भारद्वाज, गुरविंदर सिंह, आदित्य बाली, मोनिका, किरपा कौर और नीना शर्मा उर्फ मलकीत कौर पूनिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया था। जिनमें से आदित्य बाली को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं।
बाहर से ताला बंद, आफिस में मौजूद थी नीना शर्मा
बुधवार को जीरकपुर पुलिस को सूचना मिली कि नीना शर्मा ने मोहाली के फेज-7 में एक और आफिस ‘द न्यू वर्ल्ड इमीग्रेशन’ के नाम पर खोला है। जब शाम के समय जीरकपुर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो आफिस को बाहर से ताला लगाकर बंद कर रखा था। पुलिस को सूचना थी कि नीना शर्मा अंदर आफिस में है। पुलिस ने चकमा देकर आफिस का ताला खुलवा लिया तो नीना शर्मा और कुछ स्टाफ अंदर मौजूद था। इसके बाद पुलिस ने नीना शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पहले भी जा चुकी है जेल
नीना शर्मा इससे पहले मोहाली के फेज-7 में ही अपनी इमीग्रेशन कंपनी चला रही थी। उस दौरान लोगों को विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने के मामले में वह जेल की हवा खा चुकी है। जमानत मिलने के बाद नीना शर्मा ने मोहाली छोड़ दिया और जीरकपुर को अपना ठिकाना बना लिया था। जीरकपुर में ‘ट्रस्ट अस इमिग्रेशन कंपनी’ नाम का आफिस खोलकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया। जीरकपुर में लोगों को वह अपना नाम मलकीत कौर पूनिया बताती थी।
पुलिस को मिलीं ढेरों शिकायतें
जीरकपुर में नीना शर्मा की ठगी का शिकार हुए कमलजीत सिंह, हरजीत सिंह, शिवानी, चरनजीत सिंह, सुरिन्दर सिंह, कुलविन्दर कौर, गुरमेज सिंह, सचिन बंसल, तरसेम सिंह, सतनाम सिंह और अन्य कई व्यक्तियों ने पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने जीरकपुर स्थित आफिस में विदेश जाने के लिए पैसे दिए थे। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने उसके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन नीना शर्मा उर्फ मलकीत कौर फरार चल रही थी।