{"_id":"57a39f8a4f1c1b6f152bb746","slug":"crime-snatching-woman-snached-chain-mohali-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर से दिनदहाड़े महिला झपट ले गए चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर से दिनदहाड़े महिला झपट ले गए चेन
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 06 Aug 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
शिवाजी कालोनी बाजार में सरेआम महिला के गले से सोने की चेन झपटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के बाद मोहाली में भी स्नैचर गिरोह सक्रिय हो गया। वीरवार दोपहर फेज-7 में बाइक सवार स्नैचरों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया। स्नैचर महिला के गले से सोने की चेन झपट कर ले गए। महिला ने इस संबंध में थाना मटौर पुलिस को शिकायत दे दी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके में नाके लगाकर चेकिंग की। हालांकि आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, यह घटना वीरवार दोपहर तीन बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में महिला कुसुम सूरी ने बताया कि घटना तीन बजे के करीब की है। वह फेज-7 में अपने मकान नंबर 1802 के पास खड़ी थी, तभी आरोपी बाइक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। साथ ही उसके गले से सोने की चैन झपट ले गए। महिला ने बताया कि उसने बचाव की काफी कोशिश की। लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। इसके बाद वह मटौर थाने पहुंची। साथ ही इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का दावा है कि उनके पास शिकायत आ गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कैमरे में कैद हुए आरोपी पकड़ से बाहर
इससे पहले 29 जुुुलाई को सेक्टर-78 में घर के बाहर से महिला से स्नैचिंग हुई थी। बाइक सवार स्नैचर महिला के गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन ले गए थे। सूचना मिलते ही थाना मटौर के एसएचओ राजीव कुमार खुद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने सारी घटना का जायजा लिया था। इस दौरान स्नैचर कैमरे में भी कैद हो गए थे। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर पाई है। आरोपी एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं।