फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crime, Rape, accused arrested in up bijnour, jail

शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोपी यूपी से काबू

Sat, 10 Sep 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Sat, 10 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Crime, Rape, accused arrested in up bijnour, jail
crime demo - फोटो : MID DAY
गांव सोहाना में शादी के नाम पर झांसा देकर तीन साल तक युवती से रेप करने के आरोपी साजिद को पुलिस ने यूपी बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव सोहाना में करीब छह साल पहले एक युवती अपनी बहन के पास रहने आई थी। इसके बाद युवती बहन और जीजा के साथ एक फैक्टरी में काम करने लगी। उसका बहन के देवर के साथ अफेयर शुरू हो गया। इसी बीच अचानक उसकी बहन और जीजा को यूपी में काम पड़ गया, लेकिन युवती नौकरी कर रही थी। इसलिए वह उसे यहीं छोड़कर यूपी चले गए। 
विज्ञापन


इस दौरान युवती और बहन के देवर के बीच प्रेम संबंध बन गए। करीब तीन साल तक आरोपी युवती के साथ रहा। दोनों ने आगे शादी करने की प्लानिंग तक कर रखी थी, इसी बीच युवक अचानक उसे छोड़कर चला गया। युवती ने कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इस बारे में अपने अन्य पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया। इसके बाद परिवार के सदस्य सोहाना पहुंचे। उन्होंने युवती को साथ लेकर इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने कुछ दिन पहले लड़की के बयानों पर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed