फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime, one thief Arrested in mohali

गुरुद्वारे में चोरी करने आए व्यक्ति को लोगों ने दबोचा

Sun, 10 Apr 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ कुराली
ब्यूरो, अमर उजाला/ कुराली Updated Sun, 10 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime, one thief Arrested in mohali
चोर - फोटो : file photo
गांव नघल गढि़या के लोगों ने आधी रात को गुरुद्वारा साहिब में चोरी करने के उद्देश्य से पहुंचे एक व्यक्ति को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा वहां से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बावा सिंह, पाल सिंह, मोहन सिंह, सुरिंदर सिंह, बलजीत सिंह, गुरमेल सिंह, सुखपाल सिंह, संत सिंह और भाग सिंह सहित अन्य ने बताया कि गांव में बीते कई दिनों से अज्ञात व्यक्तियों का एक गिरोह रेकी कर रहा था।
विज्ञापन


इसकी भनक गांव वासियों को लग गई। गांव वासियों ने विचार-विमर्श कर रात के समय पहरा देेने का प्रबंध किया। इसी दौरान जब पहरा देने वालों ने गुरुद्वारा साहिब के समीप अज्ञात नौजवानों को देखा और वहा दरवाजे खटखटाने की आवाज सुनी तो लोगों ने उसकी घेराबंदी कर ली। इसी दौरान जब चोरों को इसकी भनक लगी तो वहां से फरार होने की कोशिश की, लेकिन गांव वासियों ने एक को काबू कर लिया जबकि  दूसरा अंधेरे का लाभ उठाते हुए वहां से फरार होने में सफल हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अमरबीर सिंह ने बताया कि काबू किए गए आरोपी की पहचान अमृतपाल पुत्र तेजपाल वासी यूपी के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि काबू किए चोर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed