{"_id":"576997774f1c1bdf7db485b7","slug":"crime-in-mohali-theft-jewellry-and-45-thousand-cash-in-kurali","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवाले सोते रहे, चोर ले गए सोने के गहने व नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवाले सोते रहे, चोर ले गए सोने के गहने व नगदी
ब्यूरो, अमर उजाला/ कुराली
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Car Thief
गांव दुसारना में चोरों ने एक कोठी को निशाना बनाते हुए वहां से सोने के गहने और 45 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए पीड़ित मास्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि बीती रात उनका परिवार अलग-अलग कमरो में सो रहा था। चोरों ने घर के पीछे की तरफ से दीवार फांदकर खाली कमरे को निशाना बनाया।
लवप्रीत सिंह ने बताया कि चोर घर के अंदर दाखिल होकर कमरे के पीछे की जाली से ग्रिल निकाल कर खिड़की की कुंडी खोल ली। इस तरह चोर कमरे में दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित ने बताया कि सुबह उठकर उन्होंने देखा कि खिड़की उखड़ी हुई थी और कमरे में पड़ी अलमारी का सारा समान बिखरा पड़ा था। जिसे देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर में पडे़ 21 तोले सोने के गहने और 45 हजार की नगदी चोरी करके ले गए। पीड़ित ने बताया कि रिश्तेदारी में शादी थी, इस कारण कुछ दिन पहले उन्होंने गहने बैंक के लॉकर से निकलवाए थे। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। एएसआई कमलजीत सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ में मंगलवार को हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में जुटी थी। इसका लाभ चोरों ने उठाया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से इस चोर गिरोह को तुरंत काबू किए जाने की मांग की है।