{"_id":"572a1b004f1c1b61145cd105","slug":"boy-dead-body-boy-suicide-boy-murder-crime-mohali-police-mohali-ssp-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSP साहब! बेटे को इंसाफ दिला दीजिए, कैसे हुई मौत?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
SSP साहब! बेटे को इंसाफ दिला दीजिए, कैसे हुई मौत?
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 05 May 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
विधायक राकेश कालिया का कहना है कि इस तरह की घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे। उनकी किसी के साथ कोई बहस नहीं हुई। आरोप निराधार हैं।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में सेक्टर-66 के पार्क में कुछ दिन पहले पेड़ से लटके मिले युवक के शव का मामला एसएसपी के दरबार में पहुंच गया है। 6 दिन बीतने के बाद भी पुलिस मौत के कारणों को साफ नहीं कर पाई है। दूसरी तरफ मृतक के परिवार वालों ने बुधवार को एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मुलाकात की। साथ ही मामले में पूरी कार्रवाई की मांग की है।
मृतक की मासी पिंकी ने बताया कि उन्होने थाना सोहाना के सामने अस्थियां लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। उस समय एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा था कि इस केस की जांच वह खुद करेगें और 2 दिन में जांच पूरी कर दी जाएगी। लेकिन इस बात को 6 दिन बीत चुके है और अब तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। इसी को लेकर वह एसपी गुरसेवक सिंह के आफिस में गए थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी की कार्यकरर्ता सुरिद्र कौर भी थी। उन्होने एसपी से अपने केस के बारे में पूछा तो उन्होने कहा कि जांच चल रही है और अभी विसरा रिपोर्ट भी नहीं आई है। उसके आने के बाद ही कई पहलुओं का सुराग पता लग पाएगा। मृतक के पिता बलविद्र ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस वाले उनकी शिकायत नही सुनते हैं। वह अपने मुलाजिमों को बचाने में लगे हुए है।