{"_id":"5c59d6b1bdec2211d240bd41","slug":"91549391537-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लगी आग, सात लोग ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लगी आग, सात लोग ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट रोड पर चलती कार में लगी आग, सात सवारों ने कूदकर बचाई जान
एयरपोर्ट रोड पर गांव छज्जूमाजरा में देर रात की घटना
देखते ही देखते कार जलकर हुई खाक, जानी नुकसान से हुआ बचाव
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार रात 10 बजे चलती एयरपोर्ट रोड पर दौड़ती टवेरा कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार सात लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसकी तुरंत सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन जब तक पुलिस या फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। इस दौरान पीसीआर वालों से लोगों की बहस भी हुई। लोग भी मदद के बजाय वीडियो बनाने में जुटे रहे।
जानकारी के मुताबिक यह घटना एयरपोर्ट रोड पर गांव छज्जूमाजरा के पास की है। न्यू चंडीगढ़ में पड़ते गांव धनौड़ा गांव का गुरजीत शादी वालों के रिश्तेदारों को छोड़ने गांव छज्जूमाजरा में लाल रंग की टवेरा कार में आया। जब वह छज्जूमाजरा के पास पहुंचे तो अचानक उनके पास से जा रही कार वालों ने बताया कि उनकी कार से धुआं निकल रहा है। जैसे ही कार चालक नीचे उतरा तो कार ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते कार जलकर खाक हो गई। इस दौरान कार में तीन महिलाओं समेत सात लोग सवार थे। सभी लोगों को नीचे उतारा गया।
पुलिस को नहीं लग पाया फोन
यह कार हरियाणा नंबर की थी। जैसे ही कार में आग लगी। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हालांकि सौ नंबर पर लोग कॉल करते रहे। लेकिन नंबर नहीं लग रहा था। इसके चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी ।
विज्ञापन
दूल्हे की थी जलने वाली कार
जो कार जलकर खाक हुई है। वह गुरजीत नाम के लड़के की है, जिसकी शादी है। उसका दोस्त रिश्तेदारों को कार में ही छोड़ने आया था।
कारों में आग लगने की घटना हुई आम
एयरपोर्ट रोड व इसके साथ लगते इलाकों में कारों में आग लगने की घटना आम हो गई। कुछ दिन पहले गांव संभालकी में चलती कार में आ लग गई थी। हादसे में एक नामी कंपनी का सीनियर अधिकारी जलकर खाक हो गया था। इससे पहले एयरपोर्ट रोड पर कार में आग लगी थी। इसी तरह सेक्टर -67 एयरपोर्ट रोड पर भी चलती कार जलकर खाक हो गई थी।