फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : ट्रैफिक पुलिस फरवरी से लोगों को दिखाएगी जागरूकता फिल्म..

जीरकपुर : ट्रैफिक पुलिस फरवरी से लोगों को दिखाएगी जागरूकता फिल्म..

Tue, 29 Jan 2019 01:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : ट्रैफिक पुलिस फरवरी से लोगों को दिखाएगी जागरूकता फिल्म..
ट्रैफिक पुलिस फरवरी से लोगों को दिखाएगी जागरूकता फिल्म
विज्ञापन

- शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अंदर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस पहले लोगों को एक फिल्म दिखाकर जागरूक करेगी, इसके बाद भी अगर लोग नहीं माने तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज भूपिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि बीते कुछ दिन के दौरान शराब पीकर गाडी चलाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसका प्रमाण है कि कुछ दिनों के अंदर 15 लोगों के चालान किए गए। भूपिंदर ने बताया कि फरवरी में विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए एक फिल्म दिखाई जाएगी। इसमें लोगों को बताया जाएगा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों का क्या हाल होता है। वहीं, शराब पीकर वाहन चालक जिन लोगों को अपना निशाना बनाकर मार देते हैं, बाद में उन परिवारों का क्या होता है। इस मुहिम की शुरुआत 1 फरवरी को बस स्टैंड के पास स्थित ऑटो यूनियन से की जाएगी। इसके बाद ट्रक यूनियन और फिर स्कूल-स्कूल जाकर छोटे बच्चों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर ली गई हैं। लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed