{"_id":"5c3f910cbdec22735f52d7df","slug":"91547669772-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालड़ू : कार की चपेट में आकर बाइक चालक युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालड़ू : कार की चपेट में आकर बाइक चालक युवक की मौत
लालड़ूू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव कुरली में ड्राइव-इन-22 के नजदीक एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक मुनीष कुमार शर्मा के भाई मोहित कुमार पुत्र राम कुमार वासी गांव कुरली थाना लालड़ूू ने बताया कि मुनीश अंबाला शहर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर मुंशी का काम करता था। मंगलवार रात अपना काम खत्म करके वह मोटरसाइकिल पर अंबाला से कुराली लौट रहा था। हाइवे पर मुड़ने से पहले ही एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और काफी दूर तक बाइक समेत चालक को घसीटते ले गई। बुरी तरह जख्मी मुनीश को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। भीड़ को देखकर चालक कार छोड़ फरार हो गया । पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी 279, 427 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद लाश को वारिसों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।