{"_id":"5c3cefd7bdec22691d36b71f","slug":"91547497431-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरा ट्रक दबोचा, चार सौ शराब की पेटी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरा ट्रक दबोचा, चार सौ शराब की पेटी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब से भरा ट्रक दबोचा, चार सौ शराब की पेटी बरामद
खरड़ में सीआईए स्टाफ ने काबू किया शराब से भरा ट्रक
पुलिस ने केस किया दर्ज, चंडीगढ़ की थी सारी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली/खरड़। सीआईए स्टाफ ने शराब से भरी एक गाड़ी समेत एक तस्कर समेत दबोचा है। गाड़ी से चार सौ पेटी शराब बरामद हुई है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी की पहचान तरसेम सिंह निवासी गांव भराड़ीवाल थाना गेट हकीमावाला जिला अमृतसर के रूप में हुई है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत खरड़ थाने में केस दर्ज किया गया है। सीआईए इंचार्ज जगदेव सिंह की अगुवाई में टीम ने खरड़ कुराली रोड पर स्थित पशु मंडी पर नाकेबंदी की थी। तभी एक ट्रक (पीबी 11बीवाई 8688) आया। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो आरोपी ट्रक को पशु मंडी में खड़ा कर भागने लगा। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी तरसेम सिंह की गाड़ी की तलाशी ली गई तो उससे 400 पेटी शराब बरामद हुई। इस पर मेक इन चंडीगढ़ लिखा हुआ था। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
बॉक्स
एक बोतल संग पकड़े गए तो दो लाख जुर्माना
जिले में शराब तस्करी पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है। यहां तक कि एक बोतल के साथ पकड़े जाने पर भी एक्साइज विभाग दो लाख रुपये तक जुर्माना लगा सकता है। गत कुछ समय में पंद्रह से ज्यादा लोग ऐसे पकड़े जा चुके हैं। जिनमें प्रत्येक को दो लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना लगा है।
विज्ञापन
बॉक्स
चंडीगढ़ से हरियाणा से होती है तस्करी
मोहाली और पंजाब में चंडीगढ़ की तुलना में शराब काफी महंगी है। शराब के रेट में सौ से तीन सौ रुपये तक का अंतर है। ऐसे में शराब तस्करी बढ़ रही है। इसका तस्कर पूरा फायदा उठा रहे हैं। काफी मात्रा में शराब पकड़ी जा चुकी है। वहीं, अब पुलिस केस की पड़ताल में जुटी हुई है।