{"_id":"5c253ebebdec2256c45532e4","slug":"91545944766-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
जीरकपुर-पंचकूला फ्लाई ओवर के नीचे रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला रेल मार्ग पर ढकोली स्थित जीरकपुर पंचकूला फ्लाई ओवर के नीचे वीरवार सुबह रेलवे लाइन क्रॉस करते समय रेल की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 29 वर्षीय वरिंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह बिसनपुर का रहने वाला है और वह शटरिंग का काम करता है। रेल की टक्कर से उसका शरीर बुरी तरह से कुचला गया था। घटना संबंधित सूचना मिलने के बाद जीआरपी मुलाजिमों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते हुए जांच शुरू की और लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले से संबंधित रेलवे पुलिस चौकी लालड़ू के इंचार्ज रशपाल सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह किसी ने जीआरपी चौकी में सूचना दी कि जीरकपुर पंचकूला फ्लाई ओवर के नीचे अंबाला अप साइड रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के नीचे आने कारण युवक की मौत हो गई है। हादसे संबंधित सूचना मिलने के बाद उन्होंने मुलाजिमों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ट्रैक में पड़ी लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घटना वाली जगह का जायजा लेने और हालात देखने से लगता है कि मृतक की मौत रेलवे लाइन क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आने कारण हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सुबह करीब दस बजे वरिंद्र कुमार रेलवे ट्रैक पार कर रहा था और फोन पर बात करते हुए ट्रैक पर चलने लगा। इसी दौरान वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और उसकी चपेट में आ गया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि युवक के ट्रेन से कटने के बाद इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई थी, जो दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे, जबकि इस दौरान एक के बाद एक ट्रेन ट्रैक से गुजरती रहीं, जबकि युवक का शव ट्रैक के बीचों बीच पड़ा रहा।