फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कार लूटने के मामलों में दो लोग राउंडअप

कार लूटने के मामलों में दो लोग राउंडअप

Fri, 30 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
कार लूटने के मामलों में दो लोग राउंडअप
पुलिस की टीमें पूरा दिन जुटी रहीं घटना स्थल के पास
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी बोलने से बच रहे हैं, जल्दी हो सकता है मामले का खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। मुल्लांपुर और सेक्टर-79 में गन प्वाइंट पर दो दिन में दो कारों को लूटने के मामले को अभी तक पुलिस हल नहीं कर पाई है। हालांकि सूत्रों की माने तो पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को राउंडअप भी किया है। उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस द्वारा केस हल कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। एसएसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक दो दिनों में मुल्लांपुर व सेक्टर-80 मोहाली में दो कारों को गन प्वाइंट पर लूटा गया था। लूट का समय और तकनीक बिल्कुल एक जैसे लग रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी खुद इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं। पता चला है कि मुल्लांपुर में हुई कार लूट के बाद पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लग गई है। उसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों की निशानदेही कर ली है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को राउंडअप कर पूछताछ भी की है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस संबंध में बोलने से बच रहे हैं। जानकारों की माने तो बुधवार रात वारदात के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई थीं। इतना ही नहीं वीरवार सुबह भी एसएसपी ने इस मामले में अधिकारियों की मीटिंग बुलाई थी।
विज्ञापन


लोगों में दहशत का माहौल
जिस तरह से मोहाली में पिछले कुछ समय से कार लूटने की वारदातें हो रही हैं, उससे इलाके के लोग रात के समय घर से निकलने में असहज महसूस कर रहे हैं। क्योंकि अब सर्दियां शुरू हो गईं हैं। रात दस बजे तक रोड पर शांति हो जाती है। पीसीआर भी चौको पर ही दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा हाईवे अंधेरे में होने से खतरा ज्यादा
चंडीगढ़ से कुराली जाने वाले हाईवे पर बलौंगी से लेकर कुराली तक कोई लाइट नहीं है। शाम होते ही इलाके में अंधेरा छा जाता है। इससे हर समय वहां खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं इस अंधेरे का फायदा शरारती किस्म के लोग उठा रहे हैं। कुछ समय पहले दो कारें इसी हाईवे पर लूटी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed