फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पैसे दोगुने करने के बहाने लाखों की ठगी मारने के आरोप में महिला व उसके दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज

पैसे दोगुने करने के बहाने लाखों की ठगी मारने के आरोप में महिला व उसके दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 07 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पैसे दोगुने करने के बहाने लाखों की ठगी मारने के आरोप में महिला व उसके दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज
ठगी के आरोप में मां-बेटों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

पैसे दोगुने करने के बहाने तीन महिलाओं से 13 लाख 85 हजार ठगने का आरोप
पुलिस को जून महीने में की गई थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। गांव मुबारिकपुर निवासी तीन महिलाओं से 13 लाख 85 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उक्त महिला पर लोगों को पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने का आरोप है। इस मामले में गांव मुबारिकपुर निवासी तीन महिलाओं ने जून महीने में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच करने के बाद सोमवार को केस दर्ज किया है।

मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई भिंदर सिंह ने बताया कि जस्सी पत्नी रणजीत सिंह, रंजू पत्नी प्रदीप कुमार, लखविंदर कौर पत्नी बलबीर सिंह निवासी मुबारिकपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ऊषा जसवाल ने खुद को विदेशी कंपनी का एजेंट बताकर उनसे लाखों रुपये दोगुने करने के बहाने ठग लिए। उन्होंने बताया कि उक्त महिलाएं जब उसके घर पैसे लेने गईं तो वह धमकियां देने लगी। एक दिन वह उनके घर पैसे मांगने गई तो ऊषा ने अपने बेटों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed