फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   संगरूर के एक पुलिस मुलाजिम पर लगाए गंभीर आरोप

संगरूर के एक पुलिस मुलाजिम पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 30 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
संगरूर के एक पुलिस मुलाजिम पर लगाए गंभीर आरोप
महिला के पक्ष में उतरी बीजेपी, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। संगरूर निवासी एक महिला ने संगरूर के एक पुलिस मुलाजिम पर शारीरिक छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में वीरवार को भाजपा नेता उतर आए है। फेज-पांच स्थित एक होटल में भाजपा मेनोरोटी मोर्चा के नेशनल सेक्रेटरी व पंजाब प्रभारी हाजी खुर्शीद व भापजा मेनोरोटी मोर्चा के जेएंडके के सह प्रभारी और पूर्व पंजाब प्रभारी जावेद असलम की ओर से प्रेस कांफ्रेंस की गई। साथ ही सरकार से मांग की है कि पीड़ित महिला को इंसाफ दिया जाए। वरना मजबूरी में उनकी तरफ से संघर्ष किया जाएगा।

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद पीड़ित महिला ने कहा कि उसके ससुराल पक्ष व पति की ओर से तंग परेशान करके नशे आदि बनाने का काम किया जा रहा था। इसके बाद उसने मामले की शिकायत एसएसपी को दी। एसएसपी ऑफिस से उसका केस वुमन सेल को मार्क कर दिया गया, लेकिन वुमन सेल में तैनात एएसआई ने उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया और उसके बाद आरोपी उसको अलग कमरे में बुलाकर ले गया। पहले तो उसे अपने ससुराल घर जाने के लिए दबाव बनाया और बाद में उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। वहीं, पीड़ित के मामा ने बताया कि उनके पास पुलिस के कई अधिकारियों व मुलाजिमों की कॉल रिकार्डिंग्स भी मौजूद हैं। इनमें वो उन्हें कॉल करके मामले को रफा-दफा करके मामला दबाने की बात कर रहे हैं। पीड़ित के मामा ने बताया कि लेकिन वो मामले को रफा दफा नहीं करना चाहते और उस एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करवाना चाहते हैं। इसने उनकी भांजी के साथ गलत हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed