फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पत्नी के सिर में चाय का पतीला मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट..

पत्नी के सिर में चाय का पतीला मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट..

Sat, 14 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के सिर में चाय का पतीला मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट..
मोना ग्रीन सोसायटी में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार
विज्ञापन

पत्नी के सिर में चाय का पतीला मारकर मौत के घाट उतारा
मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। शहर के पॉश एरिया वीआईपी रोड स्थित मोना ग्रीन रेजिडेंशियल सोसायटी में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना वीरवार रात करीब नौ बजे हुई, जब चाय बनाने के दौरान पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई, इस दौरान गुस्से में आकर पति ने पत्नी के सिर पर चाय की केतली से वार कर दिया। इससे अमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई गुरदेव सिंह निवासी बठिंडा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति गुरप्रीत सिंह (मूल निवासी बठिंडा) के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह और अमनदीप कौर मोना ग्रीन रेजिडेंशियल सोसायटी में फ्लैट नंबर-701/बी में रहते थे। अमनदीप कौर कोटक महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के चंडीगढ़ कार्यालय में कार्यरत थी।
विज्ञापन

डेराबस्सी सिविल अस्पताल में शव लेने पहुंची मृतका की मां प्रकाश कौर, बड़ी बहन कमलेश कौर और भाई गुरदेव सिंह ने बताया कि अमनदीप का विवाह एक पहले गुरप्रीत सिंह निवासी भगता भाई, जिला बठिंडा के साथ हुआ था। तीन साल पहले अमनदीप सिंह का रिश्ता तय हुआ था, उस दौरान गुरप्रीत सिंह इंग्लैंड में रहता था। लड़के वालों द्वारा भरोसा दिलाया था कि शादी के बाद दोनों इंग्लैंड चले जाएंगे। करीब एक साल पहले गुरप्रीत सिंह के साथ अमनदीप के साथ विवाह किया गया, लेकिन बाद में पता चला कि गुरप्रीत को इंग्लैंड से निकाल दिया गया और विवाह से पहले गुरप्रीत जीरकपुर में उक्त सोसायटी में किराए पर रहता था। विवाह के बाद गुरप्रीत कोई काम नहीं करता था और काम शुरू करने के लिए उनकी बेटी अमनदीप को घर से पैसे लाने के लिए परेशान करता था। मांग पूरी न होने पर अमनदीप से मारपीट भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह ने बताया कि वह गुरप्रीत सिंह की मांग को पूरा करने में असमर्थ था, जिसके चलते गुरप्रीत उनकी बहन को परेशान कर रहा था। वीरवार रात करीब सवा दस बजे गुरप्रीत ने फोन कर बताया कि अमनदीप को गिरने से चोट लग गई है और दवा लेने के लिए नहीं जा रही, आप यहां आ जाएं। जब उन्होंने गुरप्रीत से अमनदीप से फोन पर बात करवाने को कहा तो उसने कहा कि अमनदीप ने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है। गुरप्रीत के दोस्त हरजीत सिंह ने अमनदीप के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी।

थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि मृतका का पति कोई काम नहीं करता था। आरोपी गुरप्रीत अपनी कार लेना चाहता था, इसके लिए ससुराल से पैसे लाने के लिए पत्नी पर दबाव डाल रहा था। पैसे न मिलने के कारण वह परेशान रहता था और अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ता रहता था। वीरवार रात करीब सवा आठ बजे भी उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ। इस दौरान उसने गुस्से में आकर चाय बना रही पत्नी के सिर में बर्तन और पानी की बोतल से कई बार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी गुरप्रीत सिंह ने वाशिंग मशीन में कत्ल के सबूत मिटाने के लिए खून के निशान और अपने कपड़े धोने के बाद एक दोस्त को अमनदीप को चोट लगने की बात कहकर गाड़ी के लिए बुलाया। उसके दोस्त ने अमनदीप की हालत देखकर हत्या का शक जताया तो उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed