{"_id":"5ac141584f1c1bd3618b4dd4","slug":"81522614616-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर के ताले तोड़ कर लाखों रुपए के गहने और हजारों की नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर के ताले तोड़ कर लाखों रुपए के गहने और हजारों की नकदी चोरी
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद घर के ताले तोड़ गहने और नकदी ले गए चोर
घर को ताला लगाकर गांव गए थे मकान मालिक
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
साधु नगर में एक बंद घर के ताले तोड़कर चोर लाखों के गहने और हजारों की नकदी ले गए हैं। वारदात के समय मकान मालिक अपने गांव गया हुआ था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
साधु नगर गली नंबर-5 निवासी ओमकार राणा ने बताया कि वह 28 मार्च को घर में ताला लगाकर परिवार सहित अपने हरियाणा स्थित गांव गए थे। रविवार दोपहर जब वह वापस आए तो मेन गेट का ताला पहले जैसे लगा था और अंदर के दरवाजे का टूटा था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर आलमारी से सोने के गहने और करीब 30 हजार की नकदी ले गए। थाना प्रभारी महिंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। गली में दो घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनकी फुटेज निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।