फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   छह बच्चों को छुड़वाया

छह बच्चों को छुड़वाया

Thu, 15 Jun 2017 07:39 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
छह बच्चों को छुड़वाया
मजदूरी करते छह बच्चों को छुड़वाया
विज्ञापन

-जिला बाल सुरक्षा विभाग ने सात सौ स्थानों पर की चेकिंग
-115 बसों की चेकिंग गइ
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जिले में बाल मजदूरी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की तरफ से 700 से अधिक स्थानों पर पड़ताल की गई। इस दौरान मजदूरी करवा रहे छह बच्चों को छुड़वाया गया। इन बच्चों को उनके परिजनों के हवाले किया गया। वहीं, छह बच्चे जो स्कूल नहीं जाते थे उन्हें अलग-अलग स्कूलों में दाखिल करवाया गया। यह जानकारी जिला बाल सुरक्षा अफसर नवप्रीत कौर ने दी। नवप्रीत कौर ने बताया कि बाल सुरक्षा के लिए जिला स्तर, ब्लॉक स्तर व ग्राम स्तर पर पंचायतों व समाज सेवी संस्थाओं के नुमाइंदों को लेकर कमेटियों का गठन किया गया। जिला स्तर पर एक व ब्लॉक स्तर पर तीन व ग्राम स्तर पर 297 कमेटियों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के 188 के करीब बच्चों के आधार कार्ड भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड बनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सही पहचान व सरकारी सहूलियत मुहैया करवाना है। जिला बाल सुरक्षा अफसर ने बताया कि मुस्कार एंड स्माइल आपरेशन तहत चाइल्ड वेलफयेर कमेटी ने जिले में तीन जगह औचक चेकिंग की। साथ ही 11 बच्चों को बंधुआ मजदूरी से छुड़वाया। उन्होंने और बताया कि चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट्स में औचक चेकिंग की गई। वहीं, सेफ वाहन स्कीम के तहत 115 स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed