फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : युवती को बातों में उलझाकर धोखे से बदला एटीएम, निकालें 36 हजार 177 रुपये...

जीरकपुर : युवती को बातों में उलझाकर धोखे से बदला एटीएम, निकालें 36 हजार 177 रुपये...

Wed, 06 Mar 2019 02:08 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : युवती को बातों में उलझाकर धोखे से बदला एटीएम, निकालें 36 हजार 177 रुपये...
युवती को बातों में उलझाकर बदला एटीएम कार्ड, उड़ाए 36 हजार रुपये
विज्ञापन

आरोपी युवक सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम केबिन में एक युवक ने युवती को बातों में उलझाकर धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और 36 हजार रुपये युवती के अकाउंट से निकाल लिए। लगातार हो रही ट्रांजेक्शन की जानकारी युवती को मिली तो उसने अपना कार्ड बंद करवाकर मामले की सूचना पुलिस को दी।
एकेएस कालोनी की रहने वाली निधि भार्गव ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पटियाला रोड पर स्थित पीएनबी के एटीएम से कैश निकलवाने गई थी। एटीएम केबिन में एक युवक पहले से मौजूद था। उसकी मौजूदगी में वह मशीन को आपरेट करने लगी। उसे कुछ समझ नहीं आया तो युवक ने बातों में उलझाकर कैश निकलवाने में मदद की। इस बीच युवक ने उसका एटीएम कार्ड कब बदल दिया, उसे पता ही नहीं चला।। शिकायत के अनुसार, उसके वहां से जाने के 15 से 20 मिनट बाद 5 मिनट के दौरान आरोपी ने पहले उसके कार्ड से दो अलग-अलग एटीएम मशीनों ने 22 हजार रुपये कैश निकलवाए और बाकी के 14 हजार 177 रुपये की रिलायंस नामक स्टोर से शॉपिंग की। इसकी ट्रांजेक्शन के मैसेज एक के बाद एक उसके मोबाइल पर आने लगे।
विज्ञापन

कोट्स :::
युवती की शिकायत पर पुलिस टीम ने संबंधित एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो आरोपी उसमें कैद था। आरोपी की फोटो को विभिन्न पुलिस थानों के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर सर्कुलेट करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुरजीत सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed