फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अपार्टमेंट्स में युवाओं ने आधी रात मचाया हुड़दंग 22-07-10

अपार्टमेंट्स में युवाओं ने आधी रात मचाया हुड़दंग 22-07-10

Sat, 05 Jan 2019 01:35 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
अपार्टमेंट्स में युवाओं ने आधी रात मचाया हुड़दंग 22-07-10
पहले आपस में भिड़े फिर एक दूसरे की कारें तोड़ीं
विज्ञापन

लोगों का आरोप युवाओं ने इस दौरान हवाई फायर भी किए
पुलिस ने सोहाना थाने में दर्ज किया केस, मामले की जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सेक्टर 88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स में वीरवार शुक्रवार रात हथियारबंद युवकों ने जमकर आतंक मचाया। जिस कारण अपार्टमेंट्स में रह रहे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हथियारबंद युवकों ने अपार्टमेंट्स में खड़ी दूसरे युवक की करूज कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद शुक्रवार सुबह अपार्टमेंट्स में रह रहे लोगों ने शुक्रवार एसएसपी से मुलाकात की। साथ ही अपनी इस संबंधी लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, कार मालिक युवक स्वपन ने पुलिस को शिकायत दी है। इसके बाद सोहाना थाने की पुलिस ने जश्न सिंह निवासी मोगा, ईशू शर्मा निवासी बठिंडा व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 307, 336, 427, 148, 149 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में स्वपन नाम के युवक ने बताया कि वह अपार्टमेंट्स के टॉवर ए-5 में पीजी के तौर पर रह रहा है। वह चंडीगढ़ स्थित किसी प्राइवेट कालेज का छात्र है। गत रात उसके पड़ोस में ही पीजी में रह रहे कुछ युवक शराबी हालत में ऊंची आवाज में बोल रहे थे। उसने वैसे ही पूछ लिया कि क्या हो गया है। इसी दौरान उन युवकों ने उस के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया और राइफल निकाल कर फायर भी कर दिए।
विज्ञापन


दो महीने से लगा रहे है गमाडा के चक्कर
इस मौके इलाके के लोगों ने बताया कि वह दो महीने से गमाडा के चक्कर लगा रहे हैं। क्योंकि गमाडा ने जो मुलाजिम सिक्योरिटी पर रखे हैं। वह एडहॉक पर है। लेकिन सारे दिहाड़ीदार है। जिन्हें सिक्योरिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह गमाडा अधिकारियों को कई बार इस बारे में लिख चुके हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed