फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जिस कार में मां और बेटी की मौत हुई थी, उसमें मिनी बस चालक ने हीं टक्कर मारी थी

जिस कार में मां और बेटी की मौत हुई थी, उसमें मिनी बस चालक ने हीं टक्कर मारी थी

Fri, 04 Jan 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
जिस कार में मां और बेटी की मौत हुई थी, उसमें मिनी बस चालक ने हीं टक्कर मारी थी
लालड़ूू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा के निकट एक जनवरी की सुबह हुए सड़क हादसे में कथित तौर पर आरोपी मिनी बस चालक को पुलिस ने काबू कर लिया है। जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था। लैहली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त हादसे में आरोपी मिनी बस ड्राइवर की पहचान बलबीर सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी लैहली के तौर हुई है, जिसे पुलिस ने वीरवार को काबू कर लिया है। बता दें कि 1 जनवरी सुबह दप्पर टोल प्लाजा के निकट घनी धुंध होने के कारण 300 मीटर के दायरे में एक ही समय अलग-अलग हुए तीन हादसे हुए थे। जिस में एक मारुति कार को पीछे से एक मिनी बस चालक ने जोरदार टक्कर मार दी थी और हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत के अलावा करीब डेढ़ दर्जन लोग जख्मी व तीन दर्जन के करीब वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। मिनी ड्राइवर हादसे के बाद घटना स्थल से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed