{"_id":"5c2a8099bdec2256ac502de8","slug":"71546289305-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराली 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराली 2
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपन कबड्डी में बाबा गाजी दास क्लब बहेड की टीम अव्वल
रोड माजरा-चकला का तीन दिवसीय खेल मेला संपन्न, अंतिम दिन कबड्डी और रस्साकशी के मुकाबले करवाए
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। रोड माजरा-चकला के तीन दिवसीय खेल मेले का अंतिम दिन पंजाबी मां बोली को समर्पित रहा। बाबा गाजी दास क्लब द्वारा 85 पंचायतों के सहयोग से करवाए गए इस खेल मेले में कबड्डी और रस्साकशी के मुकाबले करवाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभी डिप्टी कमिश्नर रूपनगर संजीव सारगल ने किया। इस दौरान पुलवामा हमले में शहीद हुए कुलविंद्र सिंह रौली के परिवार को सम्मानित किया गया।
रस्साकशी के मुकाबलों का शुभारंभ विधायक अमरजीत सिंह संधोआ और नरेंद्र सिंह शेरगिल ने किया। मुकाबले में बुर्ज दोना (फाजिल्का) की टीम अव्वल जबकि टालीवाल (मोगा) की टीम दूसरे स्थान पर रही। बुजुर्गों के कबड्डी मुकाबलों का शुभारंभ अकाली दल के हरसुखिंद्र सिंह बब्बी बादल और हरमोहन सिंह संधू ने किया। इसमें बुगल (बठिंडा) की टीम पहले जबकि भल्ल माजरा (लुधियाना) की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी के ओपन वर्ग के मुकाबले में बाबा गाजी दास क्लब बहेड की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर 1.10 लाख का इनाम अपने नाम किया जबकि बाबा हनुमान एकेडमी सोहाना की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 85 हजार रुपये का इनाम जीता। छन्ना को सर्वोतम रेडर और फौजी सिहोमाजरा तथा गगी मल्लीया को सर्वोतम जाफी के तौर पर बुलेट मोटरसाइकिलों के साथ सम्मानित किया। सपिंद्र मनाणा, श्याम गोपी, सोहन रूड़की और भारतीय कबड्डी टीम के कोच हरप्रीत बाबा को भी बुलेट मोटरसाइकिलों के साथ सम्मानित किया।
खेल मेले में लोकसभा मेंबर प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए जबकि समागम की अध्यक्षता हलका इंचार्ज रणजीत सिंह गिल ने की। उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया। शमशेर सिंह पडियाला, प्रो. मक्खन सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के प्रधान दविंद्र सिंह बाजवा, नरेंद्र सिंह कंग, विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी, जैलदार सतविंद्र सिंह चैडीया, नरेंद्र सिंह मावी, बलवीर सिंह, छिंद्रपाल कौर अटवाल सहित गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।