फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नविर्सिटी के छात्र की रहस्यमयी स्थिति में मौत

नविर्सिटी के छात्र की रहस्यमयी स्थिति में मौत

Thu, 26 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
नविर्सिटी के छात्र की रहस्यमयी स्थिति में मौत
फरीदाबाद के लिए जरूरी
विज्ञापन



सीयू के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
खरड़। निर्माणा ग्रीन्स-2 कांप्लेक्स में रह रहे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) घडुआं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सीयू में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे साहिल चौधरी पुत्र मदन मोहन निवासी फरीदाबाद, हरियाणा की मौत कोई जहरीली वस्तु खाने से हुई है, उसके मुंह से झाग निकल रही थी। साहिल के एक दोस्त रजित अग्रवाल ने बताया कि दो-तीन दिन पहले ही उसकी साहिल चौधरी से दोस्ती हुई थी और वह यूनिवर्सिटी के होस्टल में ही रहता था। 24 जुलाई की रात वह उसके पास आया और बातचीत करने के बाद रजित अपने कमरे में और साहिल दूसरे कमरे में सो गया। बुधवार सुबह जब उसने देखा तो साहिल के मुंह से झाग निकल रही थी। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई बलबीर सिंह व हवलदार सोहन लाल ने बताया कि मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। बुधवार शाम पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed