फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पुलिस ने कांग्रेसी नेता हरजीत मिंटा से पूछे दर्जनों सवाल..

पुलिस ने कांग्रेसी नेता हरजीत मिंटा से पूछे दर्जनों सवाल..

Sun, 01 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कांग्रेसी नेता हरजीत मिंटा से पूछे दर्जनों सवाल..
लापता हुए कांग्रेसी नेता सुरेश खटकड़ मामला
विज्ञापन

पुलिस ने कांग्रेसी नेता हरजीत मिंटा से पूछे दर्जनों सवाल
अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर।
बलटाना के रविंदरा एनक्लेव से कांग्रेसी नेता सुरेश खटकड़ को लापता हुए एक सप्ताह से अधिक हो चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। दूसरी ओर, लापता हुए सुरेश की पत्नी का आरोप है कि उसके द्वारा दर्ज करवाए बयान में हरजीत सिंह मिंटा का नाम दिया था, परन्तु पुलिस ने अज्ञात के नाम पर एफआईआर दर्ज करके खानापूर्ति कर दी। जबकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद शिकायत में नामजद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसे लेकर राजेश शर्मा, उसके पारिवारिक सदस्य और कांग्रेसी नेता हरजीत मिंटा को पुलिस थाने बुलाकर दर्जनों सवाल किए।
एसएचओ पवन शर्मा ने बताया कि कांग्रेसी नेता सुरेश खटकड़ की पत्नी ज्योति ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में पति के लापता होने के पीछे राजेश शर्मा, उसकी बहनें व कांग्रेसी नेता हरजीत सिंह मिंटा पर शक जताया है। एफआईआर में अज्ञात का नाम इसलिए रखा गया है, क्योंकि अभी सुरेश खटकड़ का शव नहीं मिला। उसके बाद ही इन व्यक्तियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कांग्रेसी नेता हरजीत सिंह मिंटा को नोटिस भेजकर शुक्रवार को थाने में पेश होने को कहा था। उनसे सुरेश खटकड़ के साथ लेन-देन को लेकर दर्जनों सवाल किए गए हैं। दूसरी ओर, हरजीत मिंटा द्वारा दिए गए जवाब को पुलिस ने कलमबद्ध करके रिकार्ड में रख लिया है। एसएचओ पवन शर्मा ने बताया कि राजेश शर्मा व उसके पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ करने के लिए नोटिस भेजा है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 मार्च से लापता है सुरेश
कांग्रेसी नेता सुरेश खटकड़ बीती 24 मार्च को सुबह अपने घरवालों से यह कहकर गया था कि चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीपइंदर सिंह ढिल्लों से मिलने जा रहा हूं, लेकिन उसके बाद खटकड़ न तो चंडीगढ़ ढिल्लों के पास पहुंचे और न ही घर वापस। घर से जाते समय सुरेश ने अपना पर्स, मोबाइल फोन और वाहन छोड़कर पैदल ही चला गया, जो इसके बाद वापस नहीं आया। पत्नी ज्योति खटकड़ ने उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed