फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ट्रक ड्राइवरों की अश्लील हरकतों से आईटी कंपनियों की महिला मुलाजिम परेशान

ट्रक ड्राइवरों की अश्लील हरकतों से आईटी कंपनियों की महिला मुलाजिम परेशान

Sun, 28 Apr 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवरों की अश्लील हरकतों से आईटी कंपनियों की महिला मुलाजिम परेशान
मोहाली। फेज 8 इंडस्ट्रियल एरिया की आईटी कंपनियों में काम करने वाले मुलाजिम ट्रक की अवैध पार्किंग और ड्राइवरों की अश्लील हरकतों से परेशान हैं। इन्हें रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेट भी ट्रक ड्राइवर पांच बार तोड़ चुके हैं। गोदरेज के पार्टस लाने वाले इन ट्रकों के सामने पुलिस भी बेअसर नजर आ रही है। नशे में धुत इन ट्रक ड्राइवरों की छींटाकशी से आईटी कंपनियों में काम करने वाली महिला कर्मचारी खुद को लाचार महसूस कर रही हैं। यह हालात जिला अदालत और जिला प्रबंधकिय कांप्लेक्स के ठीक सामने के हैं।
विज्ञापन

मोहाली में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स और अदालत के सामने फेज 8 इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाली महिलाएं अवैध रूप से पार्क होने वाले ट्रक और उनके ड्राइवरों की छींटाकशी से तंग हैं। आईटी एसोसिएशन के प्रधान प्रीतपाल सिंह ढींढसा ने कहा कि इस इलाके की आईटी कंपनियों में करीब 10 हजार कर्मचारी काम करते हैं। जिनमें से 80 फीसदी महिलाएं हैं। इस इलाके में गोदरेज की फैक्ट्री है। यहां रोजाना करीब 150 ट्रक कंपनी के पार्टस लेकर आते हैं। इनके लिए गोदरेज ने पार्किंग की व्यवस्था की है। सख्त नियमों के चलते ड्राइवर अपने ट्रक कंपनी की पार्किंग में लगाने की बजाए फेज 8 में खाली पड़ी जगहों में पार्क करते हैं। ढींढसा के मुुताबिक ये लोग यहां नशा करने के साथ ही अश्लील हरकतें करते हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें रोकने के लिए पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट कारपोरेशन यानि पीएसआईडीसी से मंजूरी लेकर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाते हुए बैरीकेट लगाए थे। इन बैरिकेट्स को ये ट्रक ड्राइवर पांच बार तोड़ चुके हैं। ढींढसा ने बताया कि सोमवार को एसोसिएशन के लोग जिला पुलिस के आला अधिकारियों से मिल कर ट्रकों की अवैध पार्किंग पर स्थाई तौर पर लगाम लागने की गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed