{"_id":"5cba2ae0bdec2213f22d3f54","slug":"61555704544-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस दर्ज करने में देरी करने वाले एसएचओ पर मामला दर्ज, आरोपी का स्केच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
केस दर्ज करने में देरी करने वाले एसएचओ पर मामला दर्ज, आरोपी का स्केच जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। कॉल सेंटर की महिला कर्मी से दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा संज्ञान लेने के बाद केस दर्ज करने में देरी करने वाले सस्पेंड चल रहे सोहाना थाने के एसएचओ दिलजीत सिंह पर एक और गाज गिर गई। सोहाना थाने में ही एसएचओ पर सरकारी नियमों की पालना न करने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा दुष्कर्म मामले के आरोपी का पुलिस ने स्केच जारी किया है। पुलिस ने कंट्रोल रूम सहित चार अधिकारियों के नंबर जारी कर लोगों से अपील की कि वह आरोपी के संबंध में जानकारी तुरंत पुलिस को दें। लोगों की पहचान को गुप्त रखा जाएगा।
सोहाना थाने के सस्पेंड चल रहे एसएचओ पर केस डीएसपी सिटी-टू रमनदीप सिंह की शिकायत पर हुआ है। जब एसएचओ को सस्पेंड किया गया था तो डीएसपी रमनदीप सिंह को मामले की जांच सौंपी गई थी। उन्होंने जांच की तो पाया कि दुष्कर्म पीड़िता ने एसएचओ को आकर शिकायत दी थी, लेकिन एसएचओ ने केस दर्ज करने में गंभीरता नहीं दिखाई। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने कहा कि यह मामला गंभीर है। इसमें किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अन्य थानों के एसएचओ को भी नसीहत दी कि अगर उनके पास कोई शिकायत लेकर आता है तो उसे गंभीरता से लिया जाए।
पुलिस ने यह नंबर किए जारी
आरोपी के संबंध में जानकारी देने के लिए पुलिस ने एसपी इंवेस्टिगेशन का मोबाइल नंबर 9810568658, एसपी सिटी 9876395516, डीएसपी सिटी-टू 9915400790 व कंट्रोल रूम 0172221911-12 नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
ऐसा दिखता है आरोपी
दुष्कर्म पीड़िता के मुताबिक आरोपी की उम्र 34-35 साल की है। चेहरा गोल शेप में है। आंखें काली और भूरी हैं। बाल छोटे हैं। पंजाबी और हिंदी भाषा को अच्छी तरह से जानता है। आरोपी ने पीच कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी और अपराध में टोयोटा इटियॉस लीवा कार का इस्तेमाल किया था।
यह है मामला
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह कॉल सेंटर में काम करती है। कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। जब वह सेक्टर-68 से जा रही थी, तभी आरोपी कार में आया। आरोपी पता पूछने के बाद उसे सेक्टर-67 ले गया, जहां पर उसने गलत काम दिया। इसके बाद आरोपी उसे कार में सेक्टर-79-80 गांव संभालकी नानूमाजरा साइड ले गया और वहां भी उसने दुष्कर्म किया। वह बड़ी मुश्किल से आरोपी से छूटी और वहां काम कर रही मजदूरों से फोन लेकर अपने पति को बताया था। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। अपने पति के साथ पहले सोहाना थाने गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद वह फेज-8 के थाने में गई, वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। जैसे ही मामला एसएसपी के पास पहुंचा तो पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया था। मामले में सोहाना थाने के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद मीडिया में मामला आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेकर इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के आदेश डीजीपी को दिए थे।