फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पीड़िता बोली आरोपी के समर्थक फोन पर दे रहे है धमकियां

पीड़िता बोली आरोपी के समर्थक फोन पर दे रहे है धमकियां

Sun, 10 Feb 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता बोली आरोपी के समर्थक फोन पर दे रहे है धमकियां
दुष्कर्म पीड़िता बोली, आरोपी के समर्थक फोन पर दे रहे धमकियां
विज्ञापन

साथ ही दुष्कर्म केस में समझौता करने का डाला जा रहा है दबाव
पीड़िता का आरोप- उसकी जान खतरे में, आरोपी सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ लोगों को भड़का रहा है
आरोपी की जमानत याचिका रद्द होनी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जीरकपुर में दर्ज दुष्कर्म केस के मामले की एक पीड़िता शनिवार को फेज-पांच के एक होटल में मीडिया से रूबरू हुई। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी अब जमानत पर जेल से बाहर चल रहा है। साथ ही आरोपी के समर्थक उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। उससे बार-बार फोन कॉल की जा रही है। युवती ने कहा कि उसकी जान खतरे में है। आरोपी उसके खिलाफ लोगों को फेसबुक और अन्य जगह पर भड़का रहा है। साथ ही उसके बारे में सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर रहा है। इस दौरान युवती ने कुछ फोन कॉल की रिकार्डिंग भी मीडिया के सामने रखी। युवती नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (एनएचआरसीसीबी) एनजीओ के सहयोग से मीडिया से मिली।
संस्था के महासचिव एडवोकेट केतन शर्मा ने बताया कि वो अपनी एनजीओ के जरिए पीड़ित युवती की मदद कर रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी उसके परिवार व उसके बच्चों को भी मारने की धमकियां दे रहा है।
विज्ञापन


ऐसे फैलाता है भ्रम का जाल
पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी लोगों को चमत्कार करने के बेवकूफ बनाता है। उसके द्वारा किए जाने वाले समागमों में आने वाली लोगों की भीड़ में उसके अपने लोग बैठे होते हैं। जिनके साथ आरोपी ड्रामा करके लोगों का खुद पर विश्वास पक्का करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है मामला
जीरकपुर की रहने वाले पीड़ित युवती की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि था कि आरोपी ने 7 सितंबर 2017 में उसे जीरकपुर ढाबे पर मिलने बुलाया था। जब वो वहां गई थी तो वो उसे अपने साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-63 स्थित फ्लैट में ले गया ।वहां पर उसने उसे चाय में कोई नशीली चीज मिला कर पीला दी थी। जिसे बाद वह बेहोश हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने दुराचार किया था। फिर उसका उसका अश्लील वीडियो बनाया और बाद में वह उसे वायरल करने की धमकी देता था। पीड़ित की शिकायत पर 20 अप्रैल 2018 को यह केस दर्ज किया गया था। 19 जुलाई को जब आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से इंग्लैंड जाने की फ्लाइट लेने वाला था तो जीरकपुर पुलिस ने उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। अब आरोपी जमानत पर बाहर आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed