फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बनूड़ रोड पर एक कार ने मचाया कहर

बनूड़ रोड पर एक कार ने मचाया कहर

Sun, 13 Jan 2019 01:34 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
बनूड़ रोड पर एक कार ने मचाया कहर
मेन रोड पर जा रही कार को हिट किया
विज्ञापन

बेकाबू हुई कार तीन बार रोड पर पलट कर पेट से टकराई
कार सवार चार लोग हुए जख्मी, दूसरी कार वाला कार छोड़कर फरार

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। बनूड़ लांडरां सड़क पर शुक्रवार शनिवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान मेन रोड पर जा रही एक कार को लिंक रोड से निकली तेज रफ्तार कार ने हिट कर दिया। इसके बाद कार बुरी से बेकाबू होकर सड़क में तीन बार पलटकर पेड़ से जा टकराई। इस दौरान कार सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गए, जिनको पीछे से कार में आ रहे दोस्तों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दूसरी कार वाला मौके से कार छोड़ फरार है। सोहाना थाने को इस संबंधी शिकायत दे दी है। आरोप है कि दूसरी कार वाले पुलिस कर्मी है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

ऐसे हुआ था हादसा
सेक्टर-91 निवासी अमरिंदर सिंह ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार-शनिवार देर रात बनूड़ से स्विफ्ट कार में सवार होकर घर वापस आ रहे थे। उनके पीछे दूसरी कार में उनके साथी आ रहे थे। जब वह रायपुर कलां के नजदीक पहुंचे तो एक होंडा स्विक कार एक गांव से मुड़कर सीधे सड़क पर चढ़ गई। इस दौरान उक्त कार चालक ने सीधे उनकी कार को हिट कर दिया, जिसके बाद उनकी कार तीन बार सड़क में पलटने के बाद पेड़ से जाकर टकराई। हादसे में अमरिंदर सिंह निवासी सेक्टर-91, हरदीप सिंह पंचकूला, जसप्रीत सिंह निवासी लोगोंवाला व रणजोध सिंह निवासी डबाली गंभीर रूप में घायल हो गए।
विज्ञापन


दोस्तों ने घायल को अस्पताल ने निकाला
उन्होंने बताया कि पीछे से कार में आ रहे दोस्तों ने उन्हें कार से निकाला। साथ ही गंभीर हालत में अस्पताल में भरती करवाया। अमन ने बताया कि होंडा सिटी कार व्यक्ति अपनी गाड़ी से सारे दस्तावेज निकालकर वहां से फरार हो गया। जबकि कार वहीं, छोड़ गया। हादसे में हरदीप सिंह व रणजोध सिंह की हालत डॉक्टरों ने नाजुक बताई है। वहीं, इस संबंधी सोहाना थाने की पुलिस को शिकायत दे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed