फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   वार्डन ने छात्र से की कुकर्म की कोशिश

वार्डन ने छात्र से की कुकर्म की कोशिश

Thu, 01 Nov 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
वार्डन ने छात्र से की कुकर्म की कोशिश
- गुस्साए छात्रों ने की जमकर तोड़फोड़
विज्ञापन

- वार्डन ने दी थी धमकियां, कहा-मुंह खोला तो नशे के झूठे केस में फंसा दूंगा
- छात्र ने सौ नंबर पर किया फोन, वार्डन गिरफ्तार
- कॉलेज ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए कमेटी बनाई

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लांडरां स्थित एक नामी प्राइवेट कॉलेज के छात्र के साथ हास्टल वार्डन द्वारा ही कुकर्म की कोशिश की गई। लड़के ने बड़ी मुश्किल से बचकर अपनी जान बचाई। लड़के की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने हॉस्टल वार्डन संजीव कुमार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दूसरी तरफ सुबह विद्यार्थियों ने इस घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हॉस्टल के शीशे तक तोड़ दिए और इसके साथ ही कॉलेज कैंपस में खड़ी एक गाड़ी कोे भी नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद काफी देर तक ये विवाद चलता रहा। हालांकि कॉलेज मैनेजमेंट ने बड़ी मुश्किल से विद्यार्थियों को शांत किया। साथ ही सारे मामले की उच्चस्तरीय जांच का भरोसा दिया है। इसके लिए एक कमेटी गठित की है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह हॉस्टल के कमरे में था। इसी बीच रात ग्यारह बजे हास्टल वार्डन उसके कमरे में आया। साथ ही उसे अपने साथ अपने कमरे में ले गया। जहां पर वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसने वार्डन का विरोध किया। इस दौरान उसने धमकियां दी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे नशे के झूठे केस में पकड़वा देगा। पीड़ित ने बताया कि वह काफी मुश्किल से वहां से भागकर अपने कमरे में पहुंचा। साथ ही उसने सारी बात अपने दोस्तों को बताई। इसके बाद उन्होंने तुरंत सौ नंबर पर फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कुकर्म के मामले लगातार बढ़ रहे। गत दिवस दो नाबालिगों द्वारा एक नाबालिग से कुकर्म की कोशिश की गई थी। उसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिन्हें अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed