{"_id":"5b899f1e42c792462f5eb04a","slug":"61535745822-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के मैसेज भिजवाए, नहीं की पेमेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के मैसेज भिजवाए, नहीं की पेमेंट
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों रुपये के ब्लक मैसेज भेजवाए, बाद में नहीं की पेमेंट
- एक नामी प्राइवेट कंपनी के प्रबधकों पर दर्ज हुआ केस
- आरोपी फरार, पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपी की कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 बी स्थित एक प्राइवेट फर्म के साथ एक कंपनी की ओर से बल्क मैसेज भिजवा कर उस लाखों रुपयों की धोखाधड़ी की गई। फर्म की शिकायत पर भुगतान न करने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कंपनी अचार्य टैक्नो सॉल्यूशंज प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर रेजी सिवनकुट्टी निवासी तिरुवंथपुरम (केरल) के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में रमन झाम ने बताया कि उनकी वी-कौन इंटीग्रेटिड सॉल्यूशंज प्राईवेट लिमिटेड फर्म है। जिस का आफिस सेक्टर-82 मोहाली में है। उनकी फर्म का अचार्य टेक्नो सॉल्यूशंज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर रेजी सिवालकुट्टी के साथ मुंबई में एक एग्रीमेंट हुआ था। उस एग्रीमेंट के मुताबिक उनकी फर्म को कंपनी की प्रमोशन के मकसद से बल्क एसएमएस (मैसेज) भेजने की बात तय हुई थी जो कि अलग-अलग लोगों को मोबाइल फोनों पर एसएमएस किए जाने थे। उनकी फर्म ने कंपनी के एग्रीमेंट के मुताबिक 2016 से ही मैसेज भेजने शुरू कर दिये थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें कंपनी ने अप्रैल 2017 से मैसेज भेजने का भुगतान करना बंद कर दिया। कुल मिलाकर लगभग 67 लाख 37 हजार 600 रुपये का भुगतान नहीं किया गया। उसके बाद फर्म ने उक्त कंपनी को मैसेज भेजने बंद कर दिए और इस संबंध में लिखित शिकायत दे दी थी।