फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गैंगस्टर के भुलेखे पुलिस ने नौजवानों को लिया हिरासत में

गैंगस्टर के भुलेखे पुलिस ने नौजवानों को लिया हिरासत में

Sun, 25 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर के भुलेखे पुलिस ने नौजवानों को लिया हिरासत में
गैंगस्टर की सूचना पर चार युवकों को लिया हिरासत में
विज्ञापन

हरियाणा के बरवाला के निकले युवक, जांच के बाद पुलिस ने छोड़ा
-पुलिस की सक्रियता देख शहर में दहशत फैली
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
पुलिस को रामलीला मैदान में एक नामी गैंगस्टर के आने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने हरकत में आते हुए भारी पुलिस फोर्स के साथ रामलीला मैदान को घेर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रामलीला मैदान और बस अड्डे को घेर लिया। पुलिस ने शक के आधार पर कार सवार चार नौजवानों की तलाशी ली, लेकिन उनसे कोई भी हथियार नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उन युवकों को छोड़ दिया।

शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी लालड़ू क्षेत्र का नामी गैंगस्टर भुप्पी राणा (बीआर ग्रुप का प्रधान) साथियों संग डेराबस्सी के मेन बाजार आया है। सूचना के मुताबिक,गैंगस्टर असहले से लैस हैं और वह अपनी गाड़ी रामलीला मैदान में खड़ी कर बाजार गए हैं। पुलिस ने रामलीला मैदान की घेराबंदी करने के अलावा बस अड्डे पर जगह-जगह मोर्चे लगा लिए। असलहे से लैस बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को देखकर शहर वासियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने रामलीला ग्राउंड में मोर्चा संभाल लिया, इस कारण शहर वासियों को कुछ भी समझ नहीं आया और ग्राउंड में भगदड़ मच गई। इस दौरान बाजार से आने के बाद युवकों को काबू कर पुलिस थाने ले गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह ने कहा कि उक्त नौजवानों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया था। युवकों के पास से कोई असहला बरामद नहीं हुआ। वह हरियाणा के बरवाला क्षेत्र के रहने वाले थे, जांच करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed