फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   स्नैचिंग, सोने की दो चेन व बीस हजार ले गए

स्नैचिंग, सोने की दो चेन व बीस हजार ले गए

Tue, 05 Dec 2017 02:06 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
स्नैचिंग, सोने की दो चेन व बीस हजार ले गए
महिला से स्नैचिंग, सोने की दो चेन व बीस हजार ले गए
विज्ञापन

- फेज-11 में घर के बाहर महिला से स्नैचिंग, ले गए पर्स
- बाइक पर आए थे आरोपी, अचानक सामान लेकर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-11 में घर के बाहर नौकरानी को पैसे देने के लिए खड़ी महिला से स्नैचिंग का मामला सामने आया। स्नैचर महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में महिला के बीस हजार रुपये व दो सोने की चेन थी। महिला की शिकायत पर थाना फेज-11 में इस संबंधी केस दर्ज किया गया है। अभी तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्दी ही काबू कर लिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। विनोध नाम की महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी। उसने अपनी नौकरानी को पेमेंट करनी थी। महिला के हाथ में मौजूद पर्स में करीब बीस हजार रुपये, दो सोने की चेन व अन्य सामान था। तभी वहां पर दो बाइक सवार आए। जिनमें से एक ने बड़ी तेजी से महिला का पर्स छीन लिया। साथ ही फरार हो गए। हालांकि, महिला ने पर्स को बचाने की कोशिश की। लेकिन उसे इसमें सफलता नहीं मिली। महिला ने इस संबंधी थाना फेज-11 में शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसे ही गिरोह ने फेज-सात, 3बी 2 समेत कई इलाकों में एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दिया था। बाद में कुछ आरोपी पकड़े गए थे। पुलिस को उम्मीद है कि उक्त गिरोह के लोग भी जल्दी ही पकड़े जाएंगे। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या चीज दिखती है। तो उसे खुद न छूए। बल्कि इसके बाद तुरंत सौ नंबर पर पुलिस को सूचित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed