फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   प्राइवेट बैंक के एटीम को लुटेरों ने बनाया निशाना

प्राइवेट बैंक के एटीम को लुटेरों ने बनाया निशाना

Wed, 13 Mar 2019 02:26 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बैंक के एटीम को लुटेरों ने बनाया निशाना
फेज-सात में प्राइवेट बैंक के एटीएम को लुटेरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन

आरोपी बैंक को लूटने में नहीं हो पाए कामयाब
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। मटौर थाने के पास लगती फेज-सात की मार्केट में मंगलवार सुबह लुटेरों ने एक प्राइवेट बैंक के एटीएम को निशाना बनाया, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी मुताबिक फेज-7 की मार्केट में बूथों में एक प्राइवेट बैंक का एटीएम लगा है। मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब चौकीदार ने मार्केट के प्रधान सुरेश वर्मा को फोन पर बताया कि बैंक के एटीएम का अगला हिस्सा खुला पड़ा है। प्रधान ने मौके पर पहुंच कर देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। पीसीआर पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद पुलिस स्टेशन मटौर में भी सूचित किया गया। एसएचओ पुलिस स्टेशन मटौर जगदेव सिंह ने बताया कि वह एटीएम बंद पड़ा हुआ था। मशीन का अगला हिस्सा खुला हुआ था। इस संबंध में बैंक अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस के पास फिलहाल कोई लिखित शिकायत भी नहीं आई है।
विज्ञापन

यह पहला मौका नहीं है फेज-सात की मार्केट में पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। एक बार लुटेरों ने एटीएम को उखाड़कर ले जाने की कोशिश की थी लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे। इसी तरह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात में भी इस तरह का मामला आया था। जब एक सरकारी बैंक के एटीएम को शरारती तत्वों ने निशाना बनाया था। साथ ही वहां से काफी नकदी चोरी कर ले गए थे। इस दौरान पुलिस की तरफ से केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed