फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जेब में रह गया एटीएम कार्ड, खाते से निकले है पैसे

जेब में रह गया एटीएम कार्ड, खाते से निकले है पैसे

Thu, 20 Dec 2018 01:59 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
जेब में रह गया एटीएम कार्ड, खाते से निकले है पैसे
जेब में एटीएम कार्ड, खाते से निकल गए 20 हजार
विज्ञापन

फेज-तीन ए निवासी बिजनेसमैन ठगी का शिकार, पुलिस-बैंक को सौंपी शिकायत
फोन पर मैसेज आया तो ठगी का हुआ एहसास
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में कार्ड क्लोनिंग का जिन्न अभी तक लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। फेज-तीन निवासी बिजनेसमैन के खाते से बीस हजार रुपये निकलने का मामला सामने आया है। पैसे कुल्लू हिमाचल प्रदेश में निकाला गया हैं। पीड़ित राजेश कुमार कौशिक ने इस संबंध में एसएसपी मोहाली को शिकायत दे दी है। साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है। राजेश कुमार ने बताया कि यह घटना 15 दिसंबर की है। वह रात को साढ़े नौ बजे घर पहुंचे तो उनके मोबाइल में एक के बाद एक दो मैसेज आए। इस दौरान उन्होंने मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि उनके खाते से बीस हजार रुपये निकल गए थे, जबकि एटीएम उनकी जेब में था। मैसेज में पैसे निकलने की जगह कुल्लू दिखा रहा था। उनका कार्ड एसबीआई का है। उन्होंने बताया कि घटना का पता चलने के बाद उन्होंने तुरंत अपने बैंक को सूचित किया। इसके बाद उन्होंने अपना कार्ड भी बंद करवाया। साथ ही अब इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। उन्होंने कहा कि बैंक व पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

चंडीगढ़ में डलवाया था तेल
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार अपने कार्ड से चंडीगढ़ में पेट्रोल डलवाया था संबंधी पेमेंट की थी, जिसके बाद यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि यह घटना कैसे हुई है।
विज्ञापन


फौजी के खाते से भी निकाले थे दो लाख रुपये
अभी कुछ दिन पहले भारतीय सेना के एक फौजी के खाते से इसी तरह दो लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। फौजी ने इस संबंध में बैक के अलावा पुलिस, सेना और पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है। इसी तरह मोहाली तीन-ए के एक एयरलाइंस कंपनी मुलाजिम के खाते से 70 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया था। उसने भी चंडीगढ़ के एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल ने पकड़ा था गिरोह
इससे पहले स्टेट साइबर सेल ने एक बड़े गिरोह को काबू किया था। जो कि कई राज्यों के लोगों को ठग चुका है। गिरोह के सदस्यों ने आखिरी वारदात फेज-पांच के एक रेस्टोरेंट में अंजाम दी थी। वहां पर उन्होंने कार्ड की क्लोनिंग की थी, जिसके बाद कई लोगों के खाते से पैसे चले गए थे। पुलिस ने गिरोह को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed