{"_id":"5be7283ebdec2269a00ad896","slug":"51541875774-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.41 करोड़ ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.41 करोड़ ठगे
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। थाना फेज-एक में प्लॉट बेचने के नाम पर दो करोड़ 41 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज हुआ। इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-68 निवासी परमजीत सिंह पर आईपीसी की धारा 406 व 420-बी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा। विनीत गर्ग निवासी पुडा कालोनी मुक्तसर साहिब की तरफ से इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने आरोपी परमजीत सिंह से प्लाट लेने के लिए सौदा किया था। इसके लिए उन्होंने उसे दो करोड़ 41 लाख रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन आरोपी ने न तो उन्हें पैसे दिए और न ही प्लॉट का कब्जा दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उनका फोन तक उठाना बंद दिया। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में एसएसपी को शिकायत दी। एसएसपी के आदेश पर मामले की जांच हुई, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है।
जिक्रयोग है कि शहर में प्रॉपर्टी बेचने व खरीदने के नाम पर लगातार केस दर्ज हो रहे हैं। एक नामी रियल एस्टेट कंपनी के मालिक पर करीब अस्सी केस दर्ज हो चुके हैं। मालिक अभी जेल में है। जबकि उसके अन्य साथी फरार चल रहे हैं। दूसरी तरफ उक्त मामले में पुलिस चालान तक पेश कर चुकी है।