{"_id":"5a4699ea4f1c1b0f788b5a33","slug":"51514576362-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 क्रैशर सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
29 क्रैशर सील
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से चल रहे 29 क्रशर सील
जिला प्रशासन की टीम द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई
टीमों ने कहा कि आगे भी चलती रहेगी यह विशेष मुहिम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
अवैध तरीके से चल रहे स्टोन क्रशरों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को प्रशासन की टीमों ने करीब 29 क्रशर सील कर दिए। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने इसकी पुष्टि की है।
डीसी ने कहा कि किसी को नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेकिंग के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीमें गठित की हैं। जो कि विभिन्न इलाकों में जाकर छापेमारी करेगी। साथ ही इस संबंध में रोजाना उन्हें रिपोर्ट भी दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों की टीम ने जिला मोहाली के माजरी ब्लॉक में स्टोन क्रशरों तथा स्क्रीनिंग प्लांटों की चेकिंग की। इस दौरान 22 रजिस्टर्ड स्टोन क्रशर/स्क्रीनिंग प्लांट और सात अवैध क्रशर/स्क्रीनिंग प्लांटों को सील किया गया है। टीम द्वारा गांव शियामीपुर टप्परीयां, हरनामपुरा, खिजराबाद, मीआंपुर चंगर, सिआलबा माजरी, स्लेमपुर, कुबाहेड़ी, लुबानगढ़, सैणीमाजरा, अभीपुर समेत कई गांवों में 29 क्रशर सील किए गए हैं। यदि कोई क्रशर मालिक सील तोड़ कर उसे चलाने की कोशिश करता है तो माइंस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया
जिला प्रशासन की ओर से माइनिंग पर शिकंजा कसने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया गया है। जहां पर लोग इस संबंध में शिकायत दे सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में शिकायत मिलते ही उनकी टीम द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा लोगों से कहा गया है कि वह किसी भी इलाके में अवैध माइनिंग करते देखते हैं तो तुरंत उन्हें सूचित करें। ताकि आरोपियों को दबोचा जा सके। इसके अलावा पुलिस की टीमें निगरानी कर ही हैं।