फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डॉक्टर की दुकान से 1.56 लाख की चोरी

डॉक्टर की दुकान से 1.56 लाख की चोरी

Thu, 28 Dec 2017 02:02 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर की दुकान से 1.56 लाख की चोरी
नया गांव में डॉक्टर की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली/नया गांव।
नया गांव स्थित आयुर्वेदिक सेवा केंद्र नामक दुकान से एक लाख 56 हजार रुपये की चोरी होने का मामला सामने आया है। नया गांव थाने की पुलिस ने दुुकान मालिक जतिंदर सिंह निवासी आदर्श नगर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि उनकी नया गांव में आयुर्वेद सेवा केंद्र नामक एक दुकान है। 24 दिसंबर की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि दुकान में तोड़ फोड़ हुई थी। वहीं दुकान के गल्ले से एक लाख 56 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

यह पहला मौका नहीं है जब डॉक्टर या मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया गया है। कुछ समय पहले नया गांव स्थित पानी टंकी के पास मेडिकल स्टोर को कार सवारों ने निशाना बनाया था। चोर मेडिकल स्टोर से काफी सामान ले गए थे। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों को काबू नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की गश्त न के बराबर
इलाके के लोगों ने कहा, कहने के लिए तो हम मुख्यमंत्री के पड़ोस में रहते हैं। लेकिन इलाके की सुरक्षा-व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। शाम होते ही इलाके में स्नैचिंग व अन्य वारदातें शुरू हो जाती हैं। पुलिस की गश्त न के बराबर है। शराब ठेके से आगे आने में लोग डरते हैं। अमन सोनी ने कहा कि वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। रात में करीब दो बजे घर आते हैं। उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई है कि इलाके मेें पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed