फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पंद्रह दिन का अल्टीमेटम

पंद्रह दिन का अल्टीमेटम

Fri, 08 Dec 2017 02:02 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह दिन का अल्टीमेटम
‘15 दिन में पार्किंग से हटाओ अवैध शेड और ग्रिल’
विज्ञापन

गमाडा ने दिया अल्टीमेटम, न हटाने पर गमाडा करेगा कार्रवाई
साथ ही कार्रवाई पर होने वाला खर्च भी लोगों से वसूला जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) ने अब कामर्शियल एरिया में पुडा के बिल्डिंग नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की तैयारी की है। इस कड़ी में गमाडा ने कामर्शियल पाकेट की पार्किंग में अवैध रूप से बनाए गए शेड व ग्रिल लगाने वालों को पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया है। गमाडा ने साफ किया है कि निर्धारित अवधि में उक्त निर्माण न हटाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान निर्माण को हटाने पर जो खर्च होगा, उसे लोगों से ही वसूला जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, गमाडा की सर्वे टीम के ध्यान में आया कि लोगों द्वारा कॉमर्शियल एरिया में बिल्डिंग नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। कई इलाकों में पार्किंग एरिया में अवैध तरीके से शेड का निर्माण किया गया है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने सुविधानुसार ग्रिल तक लगा रखी है, जो नियमों के विपरीत है। ऐसे लोगों को गमाडा की टीम कई बार जाकर हिदायत दे चुकी है, लेकिन इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। इसके बाद गमाडा के उच्च अधिकारियों की मीटिंग में इस मुद्दे पर मंथन किया गया। अधिकारियों ने इस पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं, जिसके बाद गमाडा ने यह फैसला लिया है। यह आदेश गमाडा के एस्टेट आफिस की तरफ से लोगों को दिए गए हैं। साथ ही आदेशों में साफ कहा गया है कि जो नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ग्रिल पर बना दिए बेंच, मार्केट होती है जाम
गमाडा अधिकारियों के मुताबिक, कई जगह देखने में आया कि शोरूमों के सामने पार्किंग एरिया शुरू होने से पहली लगी ग्रिल पर कुछ दुकानदारों ने बेल्डिंग कर बेंच बना दिए हैं। जहां पर शाम में लोग बैठकर खाना-पीना शुरू कर देते हैं। ऐसे में फुटपाथों से गुजरने की जगह कम हो जाती है। इससे वहां से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैक गेट बंद करने को दी थी हिदायत
इससे पहले गमाडा ने घरों के बैक साइड में खोले गए गेटों को बंद करने का अल्टीमेटम दिया था। करीब 300 लोगों को नोटिस दिए गए थे। इसके बाद काफी हद तक लोगों ने गेट बंद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed