फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मालिक से मारपीट कर कबाड़ की दुकान में लगाई आग, तीन पर केस दर्ज

मालिक से मारपीट कर कबाड़ की दुकान में लगाई आग, तीन पर केस दर्ज

Sun, 28 Apr 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
मालिक से मारपीट कर कबाड़ की दुकान में लगाई आग, तीन पर केस दर्ज
लालड़ू। गांव जड़ौत में एक कबाड़ की दुकान मालिक से मारपीट करने व दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित संजीव कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी जड़ौत ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी कबाड़ी की दुकान गांव जड़ौत में है। उसने आरोप लगाया कि 26 अप्रैल की रात को गांव के ही तीन व्यक्तियों रामशरण, बिंदर व रामकुमार ने उससे पहले मारपीट कर जख्मी कर दिया और फिर उसकी कबाड़ की दुकान को आग लगा दी। इससे दुकान में रखा 5-6 लाख रुपयेे का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने संजीव कुमार के बयान पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed