फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   क्रूज कार ने ली दो भाईयों की जान

क्रूज कार ने ली दो भाईयों की जान

Sun, 22 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
क्रूज कार ने ली दो भाईयों की जान
क्रूज कार ने मुल्लांपुर में ली दो चचेरे भाइयों की जान
विज्ञापन

कार की टक्कर के बाद बच्चे कई फुट उछले, एक की बोनट पर गिरते ही मौत
दूसरे के सिर पर कार का फुट स्टैंड लगा, पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। मुल्लांपुर स्थित इको सिटी में शनिवार को क्रूज कार ने दूध डालने जा रहे दो बच्चों को अपने चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद एक बच्चा कई फुट ऊपर उछलकर कार केे शीशे पर गिरा। जबकि दूसरे बच्चे के सिर पर कार के फुट स्टैंड लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान नवनीत सिंह (13) व आकाशदीप (17) निवासी मुल्लांपुर गरीबदास के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को जब्त कर उसके चालक अमरप्रीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 और 421 में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
यह घटना शनिवार शाम की है। बच्चे के चाचा नागर सिंह ने बताया कि वह मुल्लांपुर गरीब दास के रहने वाले हैं। वह इको सिटी की इंटरनल रोड से माजरी वाली साइड पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों भतीजे को वहां से गुजरते देखा। उन्होंने भतीजों से पूछा कि तुम कहां जा रहे हो। उन्होंने कहा कि वह दूध डालने जा रहे हैं। इसी बीच बाइक रोककर वे लघुशंका करने चले गए। इस दौरान उन्होंने जोर के धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने देखा कि चंडीगढ़ नंबर की क्रूज कार ने उनके भतीजों को अपनी चपेट में ले लिया। कार उनके भतीजों को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। उनका कहना है कि कार से टक्कर लगने के बाद आकाशदीप काफी ऊंचाई तक उछल गया था। इसके बाद वह कार के बोनट व शीशे पर गिरा, जिससे उसके सिर पर गहरी चोटें आई और उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर नवनीत का सिर फुट स्टैंड से टकरा गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस दौरान पहले दोनों को पीजीआई ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को खरड़ सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


दोनों मृतकों के पिता ड्राइवर
पता चला है कि हादसे में जिनकी मौत हुई, वे दोनों चचेरे भाई थे। दोनों पढ़ाई कर रहे थे। आकाश 12वीं कक्षा और नवनीत मिडिल श्रेणी का छात्र बताया जा रहा है। मृतक के चाचा नागर सिंह ने बताया कि दोनों के पिता ड्राइवर हैं। चंडीगढ़ में कोठियों में गाड़ी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक नशे में थे, पुलिस बचाने में जुटी
मृतक के चाचा नागर सिंह का आरोप है कि कार सवार लड़कों ने नशा कर रखा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि पुलिस कार की डिग्गी तक नहीं खोल रही है। उन्हें संदेह है कि कार की डिग्गी में नशीला पदार्थ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed