{"_id":"5a9c55964f1c1bea028b5a06","slug":"41520194966-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव होशियारपुर के फार्म हाऊस में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव होशियारपुर के फार्म हाऊस में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
फार्म हाउस में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत
कुराली। ब्लाक माजरी के गांव होशियारपुर स्थित एक फार्म हाउस से एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि किसी ने एंबुलेंस 108 नंबर पर एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना दी। एंबुलेंस का स्टाफ मौके पर उक्त व्यक्ति को लेने पहुंचा तो उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। इस दौरान एंबुुलेंस के स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो वहा पर उक्त व्यक्ति का खून गिरा हुआ था। एसएचओ ने बताया कि फार्म में इस संबंध में पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त व्यक्ति की छाती में दर्द हो रहा था। शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।