फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   धोखाधड़ी: एटीएम बदलकर उड़ाए साढ़े 47 हजार निकाले

धोखाधड़ी: एटीएम बदलकर उड़ाए साढ़े 47 हजार निकाले

Thu, 04 Oct 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी: एटीएम बदलकर उड़ाए साढ़े 47 हजार निकाले
एटीएम कार्ड बदलकर साढ़े 47 हजार निकाले
विज्ञापन

पीड़ित को बातों में लगाकर बदल लिया था एटीएम कार्ड
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये शिकायतकर्ता के अकाउंट से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गुड्डू ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों को वे अपने अकाउंट से पैसे निकलवाने के लिए हाईवे स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम गए। वहां सर्वर डाउन होने से पैसे नहीं निकले। एटीएम में दो नौजवान पहले से मौजूद थे। उन्होंने शिकायतकर्ता को बातों में लगाकर धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। शिकायतकर्ता को इसका पता तक नहीं चला।
विज्ञापन

अगले दिन जब शिकायतकर्ता ने एक अन्य बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने चाहे तो वहां से नहीं निकले। इसके बाद वह संबंधित बैंक की शाखा में उच्चाधिकारियों से मिले। वहां पता चला कि उसका एटीएम बदल चुका है और उसके अकाउंट से साढ़े 47 हजार की रकम निकल चुकी है। शिकायतकर्ता को बैंक अधिकारियों से पता चला कि आरोपियों ने सबसे पहले अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदल दिया, जिसका ओटीपी उनके नंबर पर आ गया। आरोपियों ने उक्त मोबाइल नंबर की मदद से साढ़े 47 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मामले की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
- सुखविंदर सिंह, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed