{"_id":"5ac142384f1c1bf4618b4e76","slug":"31522614840-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ ग्राम हेरोइन समेत महिला गिरफतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौ ग्राम हेरोइन समेत महिला गिरफतार
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन सप्लाई करने जा रही महिला गिरफ्तार
दिल्ली से लाकर करती थी सप्लाई, बरनाला की रहने वाली है महिला
शराब और नशा बेचने के मामले में पहले ही दर्ज हैं तीन मामले
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
स्पेशल टास्क फोर्स ने 100 ग्राम हेरोइन समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने जिस महिला को पकड़ा है उसकी पहचान बरनाला निवासी बलबीर कौर के रूप में हुई है। एसटीएफ ने महिला को लांडरा चौक पर लगाए गए नाके के दौरान पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
उक्त महिला बलबीर कौर काफी समय से हेरोइन बेचने का काम करती थी। उसके खिलाफ शराब और अन्य नशीला समान बेचने के आरोप में पहले से तीन मामले दर्ज हैं। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि महिला नशीला पदार्थ कम रेट पर खरीद कर ज्यादा रेटों में बेचती है। दिल्ली से हेरोइन लेकर लांडरा में किसी ग्राहक को देने जा रही है। एसटीएफ की टीम ने हरकत में आते हुए लांडरा पर नाका लगाया और महिला को पकड़ लिया। उसकी तलाशी के दौरान 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। टीम की अगुवाई कर रहे एसआई रामदर्शन शर्मा ने बताया कि महिला से पूछताछ में कई राज खुलेंगे।