फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शोरूम को लेकर चली तलवारे

शोरूम को लेकर चली तलवारे

Fri, 10 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
शोरूम को लेकर चली तलवारे
शोरूम खाली करने को लेकर चलीं लाठियां
विज्ञापन

फेज-सात में वीरवार को मामला हुआ तनावपूर्ण
दोनों पक्ष पहुंचे थाने, देर शाम दोनों में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-सात में वीरवार को अदालत के आदेश पर शोरूम को खाली करवाने जब शोरूम मालिक अपने साथियों सहित पहुंचे। तब स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इस दौरान कोर्ट के नुमाइंदे भी थे। शोरूम मालिक ने जैसे ही किरायेदार का सामान उठाकर शोरूम से बाहर रखना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान दोनों गुटों मेें झड़प हो गई। इस दौरान किरपान व लाठियां खुलकर चलीं, जिसमें दो व्यक्ति जख्मी हो गए। इसके बाद मार्केट मेें दहशत का माहौल फैल गया। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को बड़ी मुश्किल से शांत किया।

जानकारी के मुताबिक, फेज-सात के जिस शोरूम में झगड़ा हुआ। उसका काफी समय से विवाद चल रहा था। शोरूम मालिक ने अदालत में केस दायर किया था। अदालत ने फैसला शोरूम मालिक के पक्ष में सुनाया था। जिसके बाद शोरूम मालिक वीरवार को अदालत के नुमाइंदे की मौजूदगी में खाली करवाने आया था। इस दौरान ही दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। शोरूम के किरायेदार व उसके भाई ने बताया कि वह सबेरे दुकान खोलकर बैठे ही थे कि तभी शोरूम मालिक कुछ साथियों सहित वहां पर पहुंच गए। साथ ही दुकान से सामान उठाकर बाहर फेंकना शुरू कर दिया। किरायेदार ने बताया कि अदालत ने 21 नवंबर तक उन्हें शोरूम खाली करने के लिए कहा था, लेकिन शोरूम मालिक ने 12 दिन पहले ही शोरूम खाली करने की कोशिश की है। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां पर देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed