{"_id":"59725bcc4f1c1b317f8b4675","slug":"31500666828-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरमेज सिंह की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरमेज सिंह की जमानत याचिका खारिज
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी के साथी गुरमेज सिंह की जमानत याचिका खारिज
जिला अदालत की तरफ से आरोपी को नहीं दी गई जमानत
करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गमाडा के पूर्व चीफ इंजीनियर के साथ किया गया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार गमाडा के पूर्व चीफ इंजीनियर सुरिंदर पाल सिंह पहलवान के साथी गुरमेज सिंह गिल ने शुक्रवार को अदालत में जमानत के लिए अर्जी दायर की, लेकिन अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गमाडा के पूर्व चीफ इंजीनियर एसपी सिंह व उसके दो अन्य साथियों को कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने बोगस कंपनियां बनाकर सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया। साथ ही वहां से इकट्ठे हुए पैसे को उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों में जमीन व अन्य कार्यों में निवेश किया था। इस दौरान पड़ताल के बाद विजिलेंस ने सारा रिकॉर्ड पेश किया था। दूसरी तरफ इस मामले में विजिलेंस एसपी सिंह की मां और पत्नी से भी पूछताछ कर चुकी है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
अमित गर्ग के अरेस्ट वारंट
वहीं, अदालत इस मामले के दो अन्य आरोपियों मेसर्स राजिंदर एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के गुरिंदर पाल सिंह उर्फ टिंकू व ओएसिस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के अमित गर्ग के अरेस्ट वारंट जारी कर चुकी है। अदालत ने विजिलेंस को आदेश दिए हैं कि वह दोनों आरोपियों को तुरंत पकड़कर पेश करे।
विज्ञापन
बादलों का चहेता था एसपी सिंह
एसपी को पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का चहेता माना जाता था। वह कई प्रोजेक्टों में अकेला ही काम कर रहा था। वहीं, बताया जाता है कि वह उनके राजनीतिक प्रोग्रामों में भी शामिल होता था।