फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लड़की पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करवाया, फिर खुद फंस रेप केस में

लड़की पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करवाया, फिर खुद फंस रेप केस में

Wed, 14 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
लड़की पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करवाया, फिर खुद फंस रेप केस में
मटौर थाने में लड़की और लड़के ने एक दूसरे पर दर्ज करवाए केस
विज्ञापन

लड़के का आरोप-लड़की सीबीआई का कार्ड दिखाकर कर रही उसे ब्लैकमेल
लड़की का आरोप-लड़का कई सालों से कर रहा था रेप, अब फंसा रहा झूठे केस में

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। मटौर थाने में एक दिलचस्प केस सामने आया है। एक लड़के ने पहले पुलिस को शिकायत दी कि एक लड़की उसे सीबीआई का आईकार्ड दिखाकर ब्लैकमेल कर रही है। इसके बाद मटौर थाने की पुलिस ने लड़के की शिकायत पर लड़की पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। मंगलवार को जब लड़की को इस बारे में पता चला तो लड़की खुद थाने पहुंच गई। लड़की ने लड़के के खिलाफ रेप की शिकायत कर दी। लड़की का आरोप है कि लड़का उससे काफी समय से अवैध तरीके से शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपों से बचने के लिए अब उसे फंसा रहा है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर लड़के पर रेप का केस दर्ज किया है। मटौर थाने के एसएचओ जतिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने रमनदीप सिंह खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक जिला बरनाला निवासी रमनदीप सिंह ने सोमवार को मटौर थाने की पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया था कि एक लड़की उसे सीबीआई का फर्जी आई-कार्ड दिखा कर ब्लैकमेलिंग कर रही है। लड़के ने फर्जी आई-कार्ड भी पुलिस को दिखाया। पुलिस ने लड़की के खिलाफ आईपीसी की धारा 475, 465, 471, 406, 420, 384 के तहत केस दर्ज कर लिया। जब पुलिस द्वारा जांच की गई तो लड़की पर लगे आरोप साबित ही नहीं हो सके। इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब मंगलवार को लड़की ने मटौर पुलिस थाने में ही शिकायत दी कि रमनदीप सिंह नाम के युवक ने उसे झूठे केस में फंसाया है। जबकि हकीकत यह है कि रमनदीप सिंह उसके साथ पिछले लगातार चार वर्ष से नाजायज तौर पर शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है। पुलिस ने अब रमनदीप सिंह के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है। लड़की द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में बताया गया कि वह मूल रूप में उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। काफी समय पहले उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। वह यहां मोहाली में आ कर रहने लगी थी और टेलरिंग का काम शुरू किया था। रमनदीप सिंह उसके पास आने लगा था और उसका दोस्त बन गया था। दोस्ती इतनी गहरी हो गई थी कि वह उसके साथ रहने लगा और उसके साथ जबरदस्ती अवैध शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed