फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   इस खबर को प्रमुखता से लगाना जी। बड़ा मामला है

इस खबर को प्रमुखता से लगाना जी। बड़ा मामला है

Sun, 11 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
इस खबर को प्रमुखता से लगाना जी। बड़ा मामला है
- जबकि फार्म हाउस पर हमले के आरोप में दो गांव वाले गिरफ्तार किए गए हैं
विज्ञापन

- अजीत सिंह कुलार रोजाना फार्म हाउस में आता है, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में नहीं दिखा रही हिम्मत
- एडीसी ने लोगों के बयान दर्ज किए, साथ ही मामले में पूरा इंसाफ दिलाने का दिया भरोसा

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। एनआरआई अजीत सिंह कुलार के फार्म हाउस में हुए विवाद के बाद अब जिला प्रशासन ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। एसडीएम के बयान लेने के बाद अब एडीसी (विकास) अमनदीप सिंह बैंस ने गांव कुब्बाहेड़ी का दौरा किया और गांववासियों के बयान दर्ज किए। इस अवसर पर एडीसी के साथ जिला विकास व पंचायत अफसर तथा बीडीपीओ माजरी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर गांववासियों पूर्व सरपंच कुलविंदर सिंह, नंबरदार गुरमीत सिंह, लाभ सिंह, गुरदेव सिंह, त्रिलोचन सिंह सोढी, मलागर सिंह, रविंदर सिंह पंच, हरविंदर सिंह पंच, नछतर सिंह नंबरदार, गुरमेल सिंह व काका सिंह आदि ने एडीसी बैंस को मौका दिखाते हुए बताया कि सदियों से बह रहे बरसाती नाले व गलियों नालियों के निकासी पानी को फार्म हाउस के मालिक अजीत सिंह कुलार ने बांध लगा कर रोकने की कोशिश की है। इसके अलावा फार्म हाउस के मालिक ने गांव की शामलात जमीन के बीच से अपने फार्म हाउस तक अवैध तौर पर रास्ता भी बनाया है। पिछले दिनों हुई घटना का जिक्र करते हुए गांववासियों ने बताया कि फार्म हाउस के मालिक द्वारा सरेआम गुंडागर्दी करते हुए लोगों को डराया धमकाया गया था। जिस कारण यह मामला इतना गंभीर रूप धारण कर गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में निभाई गई भूमिका पर भी लोगों ने किंतु परंतु करते हुए कहा कि इस मामले में गांववासियों की एक नहीं सुनी गई बल्कि दो नौजवानों को इस मामले में जेल भेज दिया गया। हर रोज अपने फार्म हाउस में आ जा रहे अजीत सिंह कुलार व उसके साथियों को काबू नही किया जा रहा है। गांववासियों ने बताया कि फार्म हाऊस का मालिक अब भी गांववासियों को डरा धमका रहा है। इस अवसर पर गांववासियों ने एडीसी (विकास) से न्याय की गुहार लगाई जिस पर उन्होंने गांववासियों को इस मामले में पूरा न्याय देने का आश्वासन दिया। जिक्रयोग है कि कुछ दिन पहले पानी को लेकर एक विवाद हो गया था। इसके बाद फार्म हाउस के कारिंदों ने गांव में जाकर किसान बहादुर सिंह को किडनैप करने की कोशिश की थी। इस दौरान उसके घरवालों से तोड़फोड़ की गई थी। इस दौरान इकट्ठे हुए लोगों ने कुलार फार्म हाउस पर हमला कर दिया था। साथ ही फार्म को तोड़ दिया था। इस दौरान एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चहल ने मौके पर पहुंचकर सात लोगों को बचाया था। हालांकि इस दौरान की उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा था। पुलिस ने इस दौरान ढाई सौ लोगों पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद एक अन्य एफआई दर्ज कर किसान को अगवा करने वालों पर केस दर्ज हुआ था। इतना ही नहीं फार्म हाउस के मालिक पर भी केस दर्ज हुआ था। साथ ही डीसी ने सारे मामले की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed